Tuesday, July 15, 2025
HomeAstrologySun Transit in Scorpio 2024: वृश्चिक राशि में सूर्य के गोचर से...

Sun Transit in Scorpio 2024: वृश्चिक राशि में सूर्य के गोचर से बनेगा अत्यंत शुभ बुधादित्य योग, इन 5 राशियों के लिए विशेष फलदायी

Sun Transit in Scorpio 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को प्रत्यक्ष देवता माना गया है, साथ ही इन्हें आत्मा का कारक ग्रह भी माना जाता है। सूर्य एक राशि में एक महीने तक गोचर करते हैं, इस सूर्य का गोचर तुला राशि में चल रहा है, जो 16 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि (वृश्चिक संक्रांति 2024) में गोचर करेंगे।

इस दौरान वे बुध के साथ युति बनाएंगे। सूर्य और बुध की युति को बुधादित्य राजयोग भी कहा जाता है। बुधादित्य योग को अत्यंत ही शुभ माना जाता है, इसका विशेष प्रभाव वैसे तो मेष से मीन तक सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इन 5 राशियों पर सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से ज्यादा प्रभाव पड़ेगा और लाभ की स्थिति रहेगी। आइए जानते हैं किन राशियों को सूर्य के वृश्चिक गोचर से होगा लाभ होने की संभावना है-

वृषभ राशि

Vrishabh Rashifal

वृषभ राशि के जातकों को नौकरी व व्यवसाय में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का अच्छा समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा।

कर्क राशि

Kark Rashifal

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का वृश्चिक गोचर आर्थिक रूप से फायदेमंद रहने वाला है। जॉब करने वालों को बेहतर प्रस्ताव मिलने की संभावना है। रूके हुए धन की वापसी हो सकती है। शेयर, जमीन में निवेश के लिए अच्छा समय रहने वाला है। कार्यस्थल पर आप अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि

Vrishchik Rashifal

वृश्चिक राशि में ही सूर्य का गोचर हो रहा है, ऐसे में इस राशि के जातकों पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। सूर्य के प्रभाव से इस राशि के जातकों को कार्यों में सफलता हासिल होगी। सेहत संबंधी परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक रूप से स्थिति सक्षम होंगे। किसी के सामने हाथ न फैलाएं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि

Makar Rashifal-002

मकर राशि वालों के दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जॉब में प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। अटके हुए कार्य में सफलता हासिल होगी। आध्यात्मिक लाभ होगा। अपने कार्यों के प्रति कर्मठ रहेंगे।

कुंभ राशि

Kumbh Rashifal - 001

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का वृश्चिक गोचर बेहद ही लाभकारी रह सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को इंक्रीमेंट मिल सकता है। कारोबार के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे।

यह भी पढ़ें – Shani Ki Sade Sati: मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब से लगेगी, कैसा रहेगा इस राशि के लोगों के लिए साल 2025?

यह भी पढ़ें – सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का 3 राशियों पर पड़ेगा खास प्रभाव, जानिए कहीं आपकी राशि तो नहीं?

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular