गूगल पे से सीबिल स्कोर कैसे चेक करें| How to Check Cibil Score with Google Pay

लोन या क्रेडिट कार्ड लेने का विचार कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपना CIBIL स्कोर जरूर चेक करें। अब इस स्कोर को जानना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। साथ ही बता दें

Written by: Admin

Published on: July 28, 2025

लोन या क्रेडिट कार्ड लेने का विचार कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपना CIBIL स्कोर जरूर चेक करें। अब इस स्कोर को जानना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। साथ ही बता दें कि इसके लिए आपको कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। आपके फोन में केवल Google Pay ऐप होना चाहिए।

गूगल पे अब सिर्फ पेमेंट्स का ही नहीं, वरन् क्रेडिट से जुड़ी जरूरी जानकारी देने का भी जरिया भी बन चुका है। बहुत कम लोग जानते हैं कि गूगल पे ऐप में ही एक खास सुविधा मौजूद है, जिससे आप मुफ्त में कुछ ही समय में अपना CIBIL Score चेक कर सकते हैं। यह प्रोसेस पूरी तरह से सुरक्षित, आसान और भरोसेमंद है।

गूगल पे से सीबिल स्कोर कैसे चेक करें| How to Check Cibil Score with Google Pay

  1. Google Pay ऐप ओपन करें:
    स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप खोलें।
  2. स्क्रॉल करें या सर्च करें:
    इसके बाद ‘Check Your CIBIL Score’ का विकल्प दिखेगा।
    आप चाहें तो ऐप के सर्च बार में “CIBIL Score” टाइप कर के भी इस ऑप्शन को खोल सकते हैं।
  3. फ्री में स्कोर चेक करने का ऑप्शन चुनें:
    यहां “Check your CIBIL score for free” वाले विकल्प पर टैप करें।
  4. जानकारी भरें:
    फिर एक नया पेज खुलेगा, पहली बार उपयोग करने पर आपको अपना मोबाइल नंबर और PAN कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  5. OTP से वेरिफिकेशन करें:
    मांगी गई जानकारी डालने के बाद OTP आएगा, जिससे वेरिफिकेशन पूरा करें।
  6. स्कोर देखें और सेव करें:
    वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपकी क्रेडिट रिपोर्ट और CIBIL SCORE स्क्रीन पर दिख जाएगा।
    चाहें तो आप इसे PDF के रूप में डाउनलोड कर के सेव भी कर सकते हैं।

CIBIL स्कोर जानना क्यों जरूरी है?

CIBIL स्कोर क्रेडिट वर्थिनेस यानी उधार लेने की योग्यता को दर्शाता है। यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है और जिससे लोन मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

25 अगस्त से बंद हो जाएगी Google की ये सर्विस

Previous

25 अगस्त से बंद हो जाएगी Google की ये सर्विस

Next

30 जुलाई 2025 का लव राशिफल: किस्मत देगी इश्क़ का तोहफा या आएगी दूरियां? जानिए सभी 12 राशियों का रोमांटिक भविष्य