मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

कैसी होगी Yamaha XSR 155, कितनी हो सकती है कीमत?

On: September 14, 2025
Follow Us:
Yamaha XSR 155
---Advertisement---

Yamaha XSR 155 : भारत में बड़ी संख्‍या में हर महीने बड़ी संख्या में टूव्हीलर वाहनों की बिक्री होती है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Yamaha की ओर से जल्‍द ही नई बाइक के तौर पर Yamaha XSR 155 को लॉन्‍च किया जा सकता है।

Yamaha XSR 155 होगी लॉन्‍च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Yamaha की ओर से नई बाइक को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि फिलहाल निर्माता की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगले कुछ महीनों के दौरान इसे लॉन्‍च किया जाएगा।

Yamaha XSR 155 को लेकर क्‍या मिली जानकारी

Yamaha की नई बाइक को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी मिली है। लॉन्‍च से पहले निर्माता की ओर से इसे टेस्‍ट किया जा रहा है। इसी दौरान इस बाइक को देखा गया है। टेस्‍ट के दौरान देखी गई यूनिट पूरी तरह से ढंकी हुई थी। लेकिन इसे नियो रेट्रो डिजाइन के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है।

Also Read  खाद-बीज की कालाबाजारी पर सख्त जिला प्रशासन, उड़नदस्ता दल करेगा औचक निरीक्षण

Yamaha XSR 155 के कैसे होंगे फीचर्स?

वाहन निर्मता कंपनी की ओर से लॉन्‍च के समय ही इसके फीचर्स की जानकारी दी जाएगी। लेकिन संभावना है कि इसमें 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी लाइट्स, ड्यूल चैनल एबीएस, फ्रंट और रियर डिस्‍क ब्रेक, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, सिंगल सीट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Yamaha XSR 155 कितना दमदार इंजन?

Yamaha की ओर से इस बाइक में 150 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्‍ड इंजन ही दिया जा सकता है। जिससे इसे 18.5 Ps की पावर और 14 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें पांच स्‍पीड ट्रांसमिशन भी दिया जाएगा।

Also Read  यह 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली मजबूत कार आती है आपके बजट में, मिलते हैं एक्सक्लूसिव फीचर्स

Yamaha XSR 155 कब होगी लॉन्‍च

कंपनी की ओर से अभी इस बारे में किसी तरह की औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इस बाइक को आगामी कुछ महीनों में लॉन्‍च किया जा सकता है।

Yamaha XSR 155 का किनसे होगा मुकाबला

भारतीय ऑटो बाजार में Yamaha की नई बाइक को भी 150 ccक्षमता वाले सेगमेंट में लॉन्‍च किया जा सकता है। इस बाइक को सीधे तौर पर Yamaha FZ, Bajaj Pulsar, TVS Apache, Hero और Honda की बाइक से चुनौती मिल सकती है।

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।