IAF Agniveervayu Recruitment 2025: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर, इस पद के लिए आवेदन शुरू, जून में होगी रैली भर्ती

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर म्यूजिशियन (Agniveervayu Intake 01/2026) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। वे अभ्यर्थी जो इस रैली भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक

Written by: Admin

Published on: April 24, 2025

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर म्यूजिशियन (Agniveervayu Intake 01/2026) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। वे अभ्यर्थी जो इस रैली भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन भरने की लास्ट डेट 11 मई 2025 तय की गई है। आवेदन भरने से पहले उम्मीदवार पात्रता एवं मापदंड की जांच जरूर कर लें।

ऐसे होगा चयन

इस पद के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि चयन रैली भर्ती के माध्यम से किया जायेगा। रैली भर्ती के लिए तारीख 10 से 18 जून 2025 तय की गई है।

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

कौन कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी को संगीत का ज्ञान होना चाहिए। विस्तृत डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। वहीं अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो। इसके अलावा अभ्यर्थी को शारीरिक योग्यता को भी पूरा करना होगा।

आवेदन शुल्क

अग्निवीर रैली भर्ती में आवेदन के साथ सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन फीस डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है। इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

वेतन कितना मिलेगा

अग्निवीर वायु पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पहले साल में 30,000 रुपये, दूसरे साल में 33,000 रुपये, तीसरे साल में 36500 रुपये और चौथे साल में 40,000 रुपये प्रति माह वेतन प्रदान किया जायेगा।

ऐसे भरें फॉर्म

आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

फिर वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

तत्पश्चात अभ्यर्थियों को पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।

अंत में अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें-

Bihar CHO Vacancy 2025: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के साढ़े चार हजार पदों भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

CPCB Recruitment 2025: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सरकारी नौकरी, विभिन्न पदों के लिए 28 अप्रैल तक करें अप्लाई

NTPC Recruitment 2025: एनजीईएल में इंजीनियर एवं एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

Previous

आज का चौघड़िया 25 अप्रैल 2025, Aaj Ka Choghadiya 25 April 2025

Next

प्रीमियम SUV खरीदने का प्लान है तो जान लें Audi Q3 के बारे में