IBPS RRB 14th Recruitment 2025: असिस्टेंट के पदों निकली भर्ती, आवेदन 21 सितंबर तक करें

IBPS RRB 14th Recruitment 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की ओर से असिस्टेंट (स्केल I, II और III) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार

Written by: Admin

Published on: September 6, 2025

IBPS RRB 14th Recruitment 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की ओर से असिस्टेंट (स्केल I, II और III) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 13,217 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है।

IBPS RRB 14th Recruitment 2025 आयु-सीमा

इस भर्ती के तहत असिस्टेंट ग्रेड-बी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

इसके अलावा, ऑफिसर ग्रेड-ए के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 व 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 व 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

साथ ही उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

IBPS RRB 14th Recruitment 2025
IBPS RRB 14th Recruitment

IBPS RRB 14th Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय या इसके समकक्ष विषय में स्नातक की डिग्री पूरी की हुई हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्य अनुभव भी होना चाहिए।

Intelligence Bureau vacancy 2025: आईबी में निकली बड़ी भर्ती, साढ़े चार सौ से ज्यादा पद, जल्द कर सकेंगे अप्लाई

IBPS RRB 14th Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। जिसके तहत एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये व सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 850 रुपये दे किया गया है।

IBPS RRB 14th Recruitment 2025 कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और लिखित परीक्षा (Written Test) के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 80 अंकों के 80 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

IBPS RRB 14th Recruitment 2025 FAQs

1. IBPS RRB 14th Recruitment के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है?

      जी हां, IBPS RRB 14th Recruitment के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

      2. IBPS किन पदों के लिए आवेदन ले रहा है?

      IBPS असिस्टेंट (स्केल I, II और III) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्राप्त कर रहा है।

      3. आवेदन की अंतिम तिथि कब तक है?

      आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गई है।

      4. कितनें पदों पर भर्ती की जाएगी?

      इस  भर्ती प्रक्रिया के तहत 13,217 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

      5. आईबीपीएस किस तरह से चयन करेगा?

      उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

      UPSSSC PET Exam 2025: इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो जान लें जरूरी Guidelines

      व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

      Previous

      VinFast ने भारत में लॉन्च की VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV, जानिए इनके फीचर्स और कीमत?

      Next

      RPSC Teacher Recruitment 2025 के तहत टीचर के पदों पर आवेदन शुरू