जेब से पैसा निकालने से मना किया तो रॉड और पेचकस से वार

महासमुंद. जेब से पैसा निकालने से मना करने वाले युवक पर तीन लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने युवक को रॉड और पेचकस से वार करते हुए घायल कर दिया। रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस

Written by: Admin

Published on: June 12, 2024

महासमुंद. जेब से पैसा निकालने से मना करने वाले युवक पर तीन लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने युवक को रॉड और पेचकस से वार करते हुए घायल कर दिया। रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस को प्रार्थी रूपेश पटेल पिता व्यास नारायण पटेल निवासी वार्ड नं0 12 ग्राम खैरा ने बताया कि 11 जून को लगभग 10.30 बजे मैं अपने दादी के घर गुडरूपारा महासमुंद गया था। चाची दुकान के सामने मैं अपने साथी प्रतीक साहू, तोमेन्द चंद्राकर के बैठकर आपस में बातचीत कर रहा था।

वहीं कुछ दूरी पर लाला निषाद, अमित निषाद और पप्पू निषाद बैठकर शराब पी रहे थे, तभी आरोपी अमित निषाद मेरे जेब में हाथ डालकर पैसा निकालने लगा। जब मैने उसे मना किया तो उसने गालियां देनी शुरू कर दी। इसी बीच उसके साथी व आरोपी लाला निषाद और पप्पू निषाद वहां आकर मुझसे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे।

मारपीट करने के दौरान अमित ने अपने हाथ में रखे रॉड से मेरे सिर में मारा, जिससे मेरा सिर से खून निकलने लगा और लाल निषाद ने हाथ में रखे पेचकस से मेरे दोनों पैर के जांघ पर वार किया, जिससे मुझे चोट लगी है।इन तीनों के द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। मेरे दोस्त प्रतीक साहू, तोमेन्द्र चंद्राकर किसी तरह बीच बचाव किये। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरूकर दी है।

यह भी पढ़ें – पोल्ट्री फार्म में सो रहे लड़के से मारपीट, आधी रात घुसे दो लोग

Previous

सस्ती कीमत पर मिल रही Jeep Compass, कार में 50 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, मिलता है दमदार इंजन

Next

मेडिकल स्टोर्स के गल्ले से 28 हजार की चोरी