Maruti Swift खरीदना है तो कितना देना होगा हर महीने EMI

Maruti Swift on EMI: मारुति सुजुकी की मोस्ट पॉपुलर गाड़ियों में स्विफ्ट का नाम प्रमुखतासे लिया जात है। हाल ही में इस कार के न्यू जनरेशन मॉडल को मार्केट में शामिल किया गया था। नई

Written by: Admin

Published on: February 18, 2025

Maruti Swift on EMI: मारुति सुजुकी की मोस्ट पॉपुलर गाड़ियों में स्विफ्ट का नाम प्रमुखतासे लिया जात है। हाल ही में इस कार के न्यू जनरेशन मॉडल को मार्केट में शामिल किया गया था। नई मारुति स्विफ्ट 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में आई है। इस कार के टॉप मॉडल की कीमत 9.59 लाख रुपये तक जाती है।

अगर इस कार को खरीदना चाहते हैं और एक बार पेमेंट न कर EMI पर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपरो बताने जा रहे हैं कि आप कैसे इस कार को ईएमआई (EMI) पर खरीद सकते हैं। ये कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में मार्केट में शामिल है।

EMI पर कैसे खरीदें Maruti Swift?

दिल्ली में मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) के LXi पेट्रोल वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 7 लाख 31 हजार रुपये है। देश के बाकी शहरों में इस कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है। अगर आप स्विफ्ट के इस मॉडल को लोन पर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक लाख रुपये से भी कम की डाउन पेमेंट करनी होगी। इस कार के लिए आपको बैंक से 6.58 लाख रुपये का लोन मिल सकता है। कार लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होना सबसे ज्यादा जरूरी है।

हर महीने कितने रुपये की EMI? 

बैंक मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) खरीदने के लिए कार लोन पर 9 फीसदी की ब्याज लगाता है और आप ये लोन चार साल के लिए लेते हैं तो हर महीने 16,380 रुपये बैंक में जमा करने होंगे। मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) के लिए अगर आप पांच साल के लिए लोन लेते हैं तो हर महीने करीब 13,700 रुपये की ईएमआई (EMI) जमा करनी होगी।

वहीं यही लोन छह साल की अवधि के लिए लिया जाता है तो 9 फीसदी की ब्याज से हर महीने 11,900 रुपये बैंक में जमा करने होंगे। सात साल के लिए लोन लेने पर हर महीने जमा करने वाली किस्त की अमाउंट करीब 10,600 रुपये हो जाएगी। बता दें कि मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) के खरीदने लिए गए लोन की अमाउंट में बैंक की पॉलिसी के मुताबिक कुछ अंतर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोन लेने से पहले बैंक की पॉलिसी के बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है।

Previous

AIIMS Recruitment 2025: एम्स बिलासपुर में टेक्नीशियन, नर्स, डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई?

Next

BGMI में गेमर्स को मिलेगा नया लर्निंग एक्सपीरियंस, ‘वाव मोड’ मैप्स रोल आउट