महासमुंद. खनिज विभाग महासमुंद द्वारा जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।ॉ
इसी क्रम में आज खनिज टीम द्वारा ग्राम झगरेनडीह से कुशभांठा सड़क के निर्माण के लिए रामपुर के शासकीय/निजी भूमि से मुरूम उत्खनन कर रहे चेन माउंटेन मशीन को जब्त कर सील किया गया।
पीडब्ल्यूडी अंतर्गत सड़क का निर्माण दीपक अग्रवाल कम्पनी शिवरीनारायण द्वारा किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत की जाएगी। कार्रवाई में खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश, सहायक खनिज अधिकारी देवेन्द्र कुमार साहू, सिपाही प्रशांत कालू एवं मनीष ढीढी उपस्थित रहे। babapost.in पर पढ़ें लाइफ स्टाइल से जुड़ी खबरें।
इसे भी पढ़ें – महासमुंद के लिए ऐतिहासिक क्षण, ‘सिरपुर’ यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज अस्थायी लिस्ट में शामिल

