चक्रवात ‘दाना’ का दिखने लगा असर, समुद्र में उफान, किसी भी समय कर सकता है लैंडफॉल, कई फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘दाना’ का असर दिखना शुरू हो गया है। समुद्र उफान पर है। यह चक्रवात किसी भी समय ओडिशा के तट से टकरा सकता है। आईएमडी के मुताबिक,

Written by: Admin

Published on: October 24, 2024

नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘दाना’ का असर दिखना शुरू हो गया है। समुद्र उफान पर है। यह चक्रवात किसी भी समय ओडिशा के तट से टकरा सकता है। आईएमडी के मुताबिक, यह चक्रवात भितरकनिका और धामरा के बीच लैंडफॉल करेगा। जब यह लैंडफॉल करेगा उस समय हवा की गति 100-120 किमी/घंटे होगी। इस तूफान का असर जगतसिंहपुर जिले में भी देखने को मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रपड़ा राजगनार सहित पारादीप और चंद्रभागा, पुरी सी-बीच में समुद्र उफान पर है। हो गया है। इसके चलते विभिन्न समुद्री तटों पर एहतियात के तौर पर धारा 144 लगाई गई है। वहीं, पारादीप से इरसामा सियाली तक समुद्र तट पर पाबंदी लगा दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चक्रवात दाना वर्तमान समय में पारादीप से 260 किमी की दूरी पर है जबकि सागर द्वीप से 290 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके प्रभाव से समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी है। गुरुवार की सुबह-सुबह कोणार्क में कुछ पेड़ उखड़ कर गिर गए हैं। चक्रवात के नजदीक आने से बारिश एवं हवा की गति बढ़ती जा रही है।

Cyclone Dana Update: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, कई ट्रेनें रद्द, इन राज्यों में अलर्ट

ओडिशा के मंत्री ने यह कहा

इधर, चक्रवाती तूफान दाना को लेकर ओडिशा में हर तरह की तैयारी कर ली है। यहां के मंत्री रबी नारायण नाइक ने कहा, ओडिशा एक चक्रवात प्रवण क्षेत्र है… हमने पानी, भोजन और आश्रय की व्यवस्था कर ली है…कोई समस्या नहीं होगी, क्योंकि हमने सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं… NDRF, अग्निशमन दल तैनात हैं… हमें मुख्यमंत्री द्वारा बालासोर भेजा गया है…

फायर ब्रिगेड टीम भी तैयार

चक्रवात दाना पर अग्निशमन सेवा महानिदेशक, डॉ. सुधांशु सारंगी ने कहा, हम चक्रवात के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारे पास ओडिशा की अग्निशमन और बचाव सेवाओं की 182 टीमें हैं, जिनमें करीबन 2000 लोग हैं। हम प्रभावित होने वाले सभी 14 जिलों को कवर करेंगे…हमारे पास NDRF की 20 टीमें हैं…हमारे पास राज्य आपदा बल के 400 कर्मी भी हैं…हमने वन विभाग की कुछ टीमों को भी तैनात किया है।

भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने कहा, चक्रवाती तूफान दाना के कारण भुवनेश्वर भी प्रभावित होगा। हमने सर्वसम्मति से 24 अक्टूबर से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक 17 घंटे के लिए (उड़ान) परिचालन स्थगित करने का फैसला किया है। लगभग 45 फ्लाइट्स रद्द, प्रभावित या विलंबित होंगी।

Previous

सबमर्सिबल पंप एवं दुकान में चोरी, महिला-पुरूष गिरफ्तार

Next

आज का पंचांग 25 अक्टूबर 2024 | Aaj Ka Panchang 25 October 2024