छत्तीसगढ़ में दशहरा और दिवाली की 6-6 दिनों की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेजों में होने वाले अवकाशों की घोषणा की गई

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्कूल और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त शालाओं के

Written by: Admin

Published on: September 26, 2025

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्कूल और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. एवं एम.एड. महाविद्यालयों में विभिन्न त्यौहारों एवं मौसम के अनुसार अवकाश निर्धारित किए गए हैं।

दशहरा व दिवाली में 6-6 दिनों की छुट्टियां

दशहरा अवकाश 29 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2025 तक रहेगा, जो कुल 06 दिन का होगा। दीपावली अवकाश 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक रहेगा, जो 06 दिन का होगा। इसी प्रकार शीतकालीन अवकाश 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक रहेगा और इसमें भी विद्यार्थियों को 06 दिन का अवकाश मिलेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा, जो कुल 46 दिन का होगा। इस प्रकार विद्यार्थियों और शिक्षकों को पूरे शैक्षणिक सत्र में कुल 64 दिन का अवकाश प्राप्त होगा। 

बागबाहरा अनुविभाग अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों एवं संस्थानों को किया गया सम्मानित

Previous

साप्ताहिक राशिफल 29 सितंबर–5 अक्टूबर 2025: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का पूरा हाल

Next

छात्रावास अधीक्षक श्रेणी “द” पद के लिए दस्तावेज सत्यापन के तारीख घोषित