Ind Vs Nz 1st Test Day 3 : रचिन रविंद्र कर रहे करिश्माई बैटिंग, न्यूजीलैंड की टीम की विशाल बढ़त

Ind Vs Nz 1st Test Day 3 Live Score: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल चल रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम चल रहे इस मैच

Written by: Admin

Published on: October 18, 2024

Ind Vs Nz 1st Test Day 3 Live Score: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल चल रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम चल रहे इस मैच में रचिन रविंद्र करिश्माई अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड की टीम ने शुक्रवार को अपनी पहली पारी 180/3 के स्‍कोर से आगे बढ़ाई। भारत को बेहद ही शर्मनाक स्कोर पर रोकने बाद मेहमान टीम के हौसले काफी बुलंद है, क्‍योंकि कीवी टीम ने विशाल बढ़त हासिल कर ली है। बता दें कि कल भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। टीम इंडिया पहली पारी में महज 46 रन पर ऑलआउट हुई। भारत के मैदान में भारतीय टीम का यह सबसे छोटा स्‍कोर है। अब भारत को बॉलरों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।वहीं कीवी टीम अपनी बढ़त को विशाल करने में ध्यान दे रही है।

रवींद्र ने लगाया अर्धशतक

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र शानदार बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। उन्‍होंने कुलदीप यादव द्वारा पारी के 70वें ओवर की दूसरी व तीसरी गेंद पर लगातार चौके लगा दिए। रवींद्र ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ न्‍यूजीलैंड की बढ़त 200 रन के पार भी चली गई।

यह भी पढ़ें – Ind Vs Nz 1st Test Day 2 Updates: टीम इंडिया का टॉस जीतने के बाद पहले बैंटिंग का फैसला, ये है संभावित प्लेइंग-11

Previous

शनि की कृपा से इन राशियों के संकट दूर होंगे, बिजनेस, नौकरी में सफलता, अवसर का उठाएंगे लाभ, Aaj Ka Rashifal 19 October 2024

Next

दिमाग घुमा देगा Mahindra का Classic Boss Edition, जानिए इस नए स्कार्पियो में क्या है खास