इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती, ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर करें आवेदन, 348 पोस्ट, ये कर सकते हैं अप्लाई

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्तीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 348 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली

Written by: Admin

Published on: October 9, 2025

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्तीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 348 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी। इस पद के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर या इस पेज पर दिए सीधे लिंक से फॉर्म भर सकते हैं।

क्या है पात्रता एवं मापदंड

जीडीएस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

यह भी पढ़ें – DSSSB TGT Vacancy 2025: दिल्ली में TGT के बंपर पर भर्ती निकली, आवेदन आज से, 5000+ पोस्ट

आवेदन शुल्क

आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। फॉर्म भरने के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

भर्ती विवरण

जीडीएस भर्ती के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक के कुल 348 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। यह नियुक्तियां देश के कुल 22 जनपदों में की जाएंगी। इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

कैसे होगा चयन

  • आईपीपीबी जीडीएस भर्ती 2025 में आवेदन के लिए पोर्टल https://ibpsonline.ibps.in/ippblaug25/ पर जाएं।
  • होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें और डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अंत में फार्म का प्रिंट निकाल लें। प्रिंटआउट लेने की लास्ट डेट 13 नवंबर 2025 है।

यह भी पढ़ें – Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर के पदों पर चल रहे आवेदन, 12th पास के लिए गोल्डन चांस

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

टेलिग्राम चैनल से जुड़े

Previous

Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर के पदों पर चल रहे आवेदन, 12th पास के लिए गोल्डन चांस

Next

पिकअप की टक्कर से नगर पालिका का कंप्यूटर ऑपरेटर घायल