IOCL Recruitment 2025: अगर आप टेक्निकल बैकग्राउंड से हैं और सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश कर रहे हैं, तो IOCL Recruitment 2025 आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आई है। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी विभिन्न रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल यूनिट्स में Junior Engineering Assistant के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹1,05,000 प्रति माह तक सैलरी के साथ कई आकर्षक सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
IOCL इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 394 पदों को भरेगा। ये भर्तियां देश की प्रमुख रिफाइनरी यूनिट्स में की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:
गुवाहाटी, बरौनी, वडोदरा, हल्दिया, मथुरा, पानीपत, डिगबोई, बोंगाईगांव और पारादीप।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से निम्न में से किसी ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है:
- केमिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स
- इंस्ट्रूमेंटेशन
- रिफाइनरी / पेट्रोकेमिकल्स
न्यूनतम अंक:
- General / OBC / EWS: 50%
- SC / ST: 45%
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 26 वर्ष
उम्मीदवार की आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- General / OBC / EWS: ₹300 से ₹500 (ऑनलाइन)
- SC / ST / PwBD (दिव्यांग): पूरी तरह निशुल्क
चयन प्रक्रिया
IOCL Junior Engineer भर्ती में चयन निम्न चरणों में होगा:
- लिखित परीक्षा (Objective Type Questions)
- स्किल / प्रोफिशिएंसी टेस्ट
- यह केवल क्वालिफाइंग होगा, इसमें प्राप्त अंकों को मेरिट में नहीं जोड़ा जाएगा।
फाइनल मेरिट लिस्ट केवल लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी।
सैलरी और अन्य लाभ
चयनित उम्मीदवारों को ₹25,000 से ₹1,05,000 प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
इसके अलावा निम्न सुविधाएं भी दी जाएंगी:
- महंगाई भत्ता (DA)
- हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
- मेडिकल सुविधाएं
- भविष्य निधि (PF)
- अन्य सरकारी लाभ
आवेदन कैसे करें?
IOCL Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है:
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
- IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Career / Recruitment सेक्शन खोलें
- Junior Engineering Assistant Recruitment लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
UIDAI Section Officer Recruitment 2025: यूआईडीएआई में सेक्शन ऑफिसर पद पर भर्ती, आकर्षक वेतन