सस्ती कीमत पर मिल रही Jeep Compass, कार में 50 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, मिलता है दमदार इंजन

Jeep Compass Range Price Cut: अमेरिका की ऑटो मैन्युफैक्चरिंग ब्रांड जीप इंडिया ने पॉपुलर और शानदार कार Jeep Compass को सस्ती कीमत पर ऑफर कर रही है। कंपनी जीप इंडिया ने Compass के बेस वेरिएंट

Written by: Admin

Published on: June 11, 2024

Jeep Compass Range Price Cut: अमेरिका की ऑटो मैन्युफैक्चरिंग ब्रांड जीप इंडिया ने पॉपुलर और शानदार कार Jeep Compass को सस्ती कीमत पर ऑफर कर रही है। कंपनी जीप इंडिया ने Compass के बेस वेरिएंट की कीमत कम कर दी है और अब इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपए है। कंपनी ने ऐसा इसलिए किया है ताकि इस कार को और भी ज्यादा अफोर्डेबल बनाया जाए, और ज्यादा लोगों तक इसकी पहुंच हो सके।

Jeep Compass की कीमत पर यह बोले ब्रांड डायरेक्टर

जीप इंडिया (Jeep India) के ब्रांड डायरेक्टर कुमार प्रीयेश ने कहा कि हम Jeep Compass को और भी ज्यादा अफोर्डेबल बनाने को लेकर बेहद उत्सुक हैं। इसलिए इस कार की शुरुआती कीमत 18।99 रखी गई है। उनका मानना है कि अफोर्डेबल प्राइस के बाद कार की परफॉर्मेंस का मजा हर कोई ले पाएगा।

मॉडल अनुसार कीमत

  • Sport: 18.99 लाख
  • Longitude: 22.33 लाख
  • Night Eagle: 25.18 लाख
  • Limited: 26.33 लाख
  • Model S: 28.33 लाख

Jeep Compass के शानदार फीचर्स

जीप कंपास 50 से ज्यादा सेफ्टी और सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है। इस कार में 4-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफॉर्स डिस्ट्रीब्यूशन, एडवांस ब्रेक असिस्ट्स, हिल स्टार्ट असिस्ट्स, ऑल स्पीड ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर सीट रिमाइंडर अलर्ट समेत और भी फीचर्स मिलते हैं। इसके पावरट्रेन की बात करें तो कार में 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। ये कार ऑफ और ऑन रोड दोनों के लिए बेहतरीन अनुभव देती है। इसमें 10.1 इंच की टचस्क्रीन है।

यह भी पढ़ें – कार बिक्री में इस ब्रांड का जलवा कायम, Tata और Mahindra को पीछे छोड़ा

Previous

देर रात बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, तोड़फोड़ व आगजनी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Next

जेब से पैसा निकालने से मना किया तो रॉड और पेचकस से वार