अस्पताल के लेखापाल के घर से आभूषण, नगद समेत 60 हजार की चोरी

महासमुंद. सामुदायिक अस्पताल में पदस्थ लेखापाल के घर से आभूषण, नगत समेत 60 हजार रुपए की चोरी की घटना हुई है। बसना पुलिस ने रिपोर्ट के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना

Written by: Admin

Published on: November 13, 2024

महासमुंद. सामुदायिक अस्पताल में पदस्थ लेखापाल के घर से आभूषण, नगत समेत 60 हजार रुपए की चोरी की घटना हुई है। बसना पुलिस ने रिपोर्ट के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया है।

बसना पुलिस को अरेकेलडीपा डब्बू कालोनी निवासी व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा में पदस्थ लेखापाल शैलेंद्र नायक ने बताया कि वह और उसका परिवार 9 नवंबर को दोपहर 3.30 बजे अपने परिवार के साथ निजी कार्य से रायपुर गया था। 11 नवंबर को शाम 6 बजे वापस आने पर देखा कि घर के अंदर के दरवाजा का ताला नहीं था। बेडरूम में पलंग का दराज खुला एवं सामान बिखरा हुआ था, आलमारी खोलकर चेक करने पर देखा तो उसमें रखी चांदी की 06 नग पायल, चांदी की बिछिया 04 नग, चांदी का 2 नग कर्धन, चांदी का 02 नग चूड़ा,  01 नग सोने की चैन और नगद 5000 रुपए कुल 60,000 रुपए के सामान नहीं थे, जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2), 305(ए) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें – बागबाहरा क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग मामले, 6 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज

Previous

आज का पंचांग 14 नवंबर 2024, Aaj Ka Panchang 14 November 2024

Next

मुंबई से भूटान जा रहे पिकअप चालक की टैंकर से टक्कर के बाद मौत