Jio Recharge Plan: जियो का ये धांसू रिचार्ज प्लान, 4 लोगों के फोन में चलेगा इंटरनेट, साथ ही मिलेंगे कई फ्री बेनिफिट्स

Jio Recharge Plan: देश की प्रमुख मोबाइल कंपनी Jio इन दिनों अपनी 9वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट में अपने ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स दे रही है। इस सेलिब्रेशन ऑफर्स के तहत मोबाइल कंपनी Jio ने प्रीपेड

Written by: Admin

Published on: October 9, 2025

Jio Recharge Plan: देश की प्रमुख मोबाइल कंपनी Jio इन दिनों अपनी 9वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट में अपने ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स दे रही है। इस सेलिब्रेशन ऑफर्स के तहत मोबाइल कंपनी Jio ने प्रीपेड के साथ-साथ पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी अमेजिंग प्लान पेश किए हैं। इन्हीं प्लांस में से एक 449 रुपए वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान है जो एक ही रिचार्ज पर 4 सिम को एक्टिव करने की फैसिलिटी देता है।

कंपनी का यह प्लान खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो एक ही प्लान में हाई-स्पीड डेटा, Unlimited Calling और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का लाभ उठाना चाहते हैं। आइए यहां Jio फैमिली प्लान के बारे में जानते हैं।

Jio का 449 रुपए का फैमिली रिचार्ज प्लान

मोबाइल कंपनी Jio के 449 रुपए वाले धांसू मंथली प्लान में यूजर्स को 75GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। वहीं डेटा लिमिट खत्म होने पर 10 रुपए प्रति GB का चार्ज लगेगा। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा, यूजर्स 3 और फैमिली मेंबर्स के सिम भी इसी प्लान में जोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें – BSNL यूजर्स 4G लॉन्च के बाद इस तरह से VoLTE एक्टिव करें, सिर्फ एक SMS से करने की जरूर

यानी एक यूजर इस प्लान में 4 SIM तक चला सकता है। हर अतिरिक्त सिम जोड़ने पर 150 रुपए प्रति माह का शुल्क देना होगा और हर फैमिली सिम को 5GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Jio फोन यूजर्स 900 रुपए से कम में पाएं 11 महीने तक कॉलिंग-SMS, जानें किफायती प्लान के बारे में

कई धमाकेदार ऑफर्स भी

जियो के इस फैमिली प्लान के साथ सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि कई प्रीमियम Apps के फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिए जा रहे हैं। इसमें JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन, JioSaavn Pro का 1 महीने का फ्री एक्सेस और JioAICloud पर 50GB मुफ्त स्टोरेज शामिल है। वहीं जियो यूजर्स को Netmeds First की 6 महीने की मेंबरशिप, Zomato Gold का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन और EaseMyTrip पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर 2220 रुपए तक की छूट के साथ होटलों पर 15% डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा, Reliance Digital पर 399 रुपए की छूट, Ajio पर 200 रुपए का ऑफर और JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल भी इस प्लान में शामिल है। जो Jio के 5G-एलिजिबल यूजर हैं, उन्हें इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें – सिर्फ 799 रुपये में Jio ने लॉन्च किया ये भरोसेमंद फोन, जानें क्या-क्या हैं खूबियां

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

टेलिग्राम चैनल से जुड़े

Previous

10 अक्टूबर 2025 राशिफल: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा | Aaj Ka Rashifal 10 October 2025

Next

144 लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार