JPSC Non-Teaching Vacancy 2025: झारखंड विश्वविद्यालयों में नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती, ये है आवेदन शुरू होने की तारीख

JPSC Non-Teaching Vacancy 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसी) ने विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों (नान-टीचिंग पद) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में कुल 23 पद भरे जाएंगे। ये सभी पद राज्य

Written by: Admin

Published on: September 13, 2025

JPSC Non-Teaching Vacancy 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसी) ने विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों (नान-टीचिंग पद) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस भर्ती में कुल 23 पद भरे जाएंगे। ये सभी पद राज्य के अलग-अग विश्वविद्यालयों में हैं, जिनमें रांची विश्वविद्यालय, सिदो कान्हू विश्वविद्यालय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय और रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय शामिल हैं।

JPSC Non-Teaching Vacancy 2025: 8 सितंबर से कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के तहत आवेदन 18 सितंबर 2025 से ऑनलाइन शुरू होंगे। वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सिस्टम के माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2025 है, वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की लिंक 9 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगी। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन की प्रिंट कॉपी 21 अक्टूबर तक JPSC कार्यालय में जमा करनी होगी।

JPSC Non-Teaching Vacancy 2025: इन पदों पर होगी भर्ती

सबसे ज्यादा पद वित्त पदाधिकारी के हैं, जो झारखंड के नौ विश्वविद्यालयों में एक-एक भरे जाएंगे। इसके अलावा अधिकांश यूनिवर्सिटीज में परीक्षा नियंत्रक के पद और कुछ में कुलसचिव, उप-कुलसचिव, सहायक कुलसचिव और उपनिदेशक-शारीरिक शिक्षा के पद हैं।

इच्छुक उम्मीदवार JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  • वित्त पदाधिकारी: झारखंड के 9 विश्वविद्यालयों में एक-एक पद।
  • परीक्षा नियंत्रक: 8 पद, कोल्हान विवि को छोड़कर सभी विश्वविद्यालयों में।
  • कुलसचिव: 2 पद (रक्षा शक्ति विवि और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि)।
  • उप कुलसचिव: 2 पद (विनोबा भावे विवि और रक्षा शक्ति विवि)।
  • सहायक कुलसचिव और उप निदेशक-शारीरिक शिक्षा: रक्षा शक्ति विवि में एक-एक पद।

JPSC Non-Teaching Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में कैंडिडेट का मूल्यांकन 100 अंकों के इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। स्क्रूटनी के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन जरूर करें।

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

Previous

IB ACIO 2025 Admit Card: आईबी सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड रिलीज, 16 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा

Next

DDA Vacancy 2025: डीडीए में निकली बड़ी भर्ती 1700+ वैकेंसी, ग्रुप ए,बी, और सी पदों के लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी