Ketu Transit 2025: केतु का सिंह राशि में गोचर इन 4 राशियों के जीवन में लाएगा बहार, शुभ प्रभाव से खुलेगा भाग्य

Ketu Transit 2025:  ज्योतिष के अनुसार छाया ग्रह केतु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को होने जा रहा है। केतु इस समय कन्या राशि में स्थित है। जब केतु कन्या राशि से निकलकर सूर्य

Written by: Admin

Published on: February 14, 2025

Ketu Transit 2025:  ज्योतिष के अनुसार छाया ग्रह केतु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को होने जा रहा है। केतु इस समय कन्या राशि में स्थित है। जब केतु कन्या राशि से निकलकर सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, तो वे व्रकी चाल से भी बाहर आएंगे। केतु 18 मई की शाम 4:30 बजे सिंह राशि में गोचर करेंगे। केतु के इस गोचर का मिथुन सहित चार राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने की संभावना है। केतु के प्रभाव से इन चार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलने के साथ भाग्य खुल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun)

मिथुन राशि के जातकों के लिए केतु का सिंह राशि में गोचर शुभ संकेत लेकर आएगा। केतु का यह गोचर जातकों को शुभ समाचार दे सकता है और आय के नए अवसर प्रदान करेगा। आत्मविश्वास बढ़ने के साथ रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार और भाई-बंधुओं से सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही बीमारियों से राहत मिलेगी। इस दौरान, जातकों को कारोबार में कमाई के नए तरीके मिलेंगे और नौकरी के बेहतर प्रस्ताव भी आ सकते हैं। केतु के गोचर के समय, जातक कार्यों को आसानी से पूरा कर सकेंगे ।

वृश्चिक राशि (Vrishchik)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर (Ketu Gochar 2025) करियर और धन संबंधी मामलों में शुभ परिणाम ला सकता है। परिश्रम से कार्यक्षेत्र में आय में वृद्धि संभव है। दफ्तर में अधिकारियों के सहयोग से कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। जातकों को धार्मिक यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि के अवसर भी खुलेंगे। इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का भी अच्छा मौका मिलेगा। जोखिम लेने से बचें।

धनु राशि (Dhanu)

धनु राशि के जातकों को केतु के गोचर से लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा।काफी दिनों से चल रही समस्याओं का समाधान होगा। नौकरी मिल सकती है। वित्तीय क्षेत्र में भी लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। कार्य में उन्नति के अवसर आएंगे। आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो सकती है। बैंक आदि से संबंधित कार्य भी पूरे कर पाएंगे।

मीन राशि (Meen)

मीन राशि वालों के लिए केतु का गोचर लाभदायक होने की संभावना है। आपकी वित्तीय स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। रूके हुए कार्य पूरे होंगे और जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। मीन राशि के जातक केतु के गोचर से सकारात्मक रूप से प्रभावित होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। बचत कर सकेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। कारोबार में प्रगति की संभावना है।

Previous

नया स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म JioHotstar लॉन्च, ऐसा होगा सब्सक्रिप्शन प्लान

Next

ये हैं भगवान शिव की प्रिय राशियां, हमेशा बनी रहती है कृपा