कोल्दा मर्डर मामला, गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद, बीच बचाव कर रहे युवक की जानलेवा हमले से हुई थी मौत, चार आरोपियों के विरूद्ध खल्लारी थाने में अपराध दर्ज

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम कोल्दा में डीजे डांस देखने युवकों के बीच हुए विवाद के चलते बीच बचाव कर रहे युवक की हत्या व तीन लोगों के घायल होने के मामले में आरोपियों के विरूद्ध खल्लारी थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

मामले को लेकर खल्लारी थाने में प्रार्थी रघुनाथ दीवान पिता चंद्रकुमार दीवान (22 वर्ष) ग्राम कोमा जिला महासमुंद ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रघुनाथ 14 नवंबर की रात्रि ग्राम कोल्दा डीजे डांस प्रतियोगिता देखने गया था, रात्रि करीबन 10.30 बजे वहां उसकी मुलाकात उसके छोटे भाई मनीष दीवान व उसके दोस्त मन्नू दीवान, सोमनाथ दीवान व डेनिल दीवान से हुई, वे लोग एक साथ कार्यक्रम देख रहे थे। रात्रि करीबन 10.30 बजे वह व छोटे भाई मनीष दीवान, उसके दोस्त मन्नू दीवान, सोमनाथ दीवान व डेनिल दीवान लघुशंका के लिए आंगनबाड़ी के पास गये थे, उसी समय कन्हारपुरी का विष्णु दीवान व उसका दोस्त आंवराडबरी निवासी अश्वनी साहू, गोकुल साहू, भावेश साहू वहां पहुंचे। इस दौरान गोकुल साहू के द्वारा उकसाते हुए सोमनाथ दीवान को कहा गया तुम्हारे गर्लफ्रेंड को पटा लिया हूं, उससे बातचीत मत करना। ऐसा कहकर वे लोग गाली गलौच कर जान से मारने धमकी देते हुए धक्का मुक्की करने लगे।

Join WhatsApp Group

इसे भी पढ़ें – भीषण सड़क हादसा: बागबाहरा एनएच पर खड़े ट्रक से भिड़ी एंबुलेंस, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत और 3 गंभीर

इस दौरान प्रार्थी के साथ डेनिल, मन्नू दीवान व मनीष बीच बचाव करने लगे, तभी उन चारों के द्वारा हाथ मुक्का एवं अपने पास रखे धारदार हथियार चाकू से हत्या करने की नीयत से मारने लगे, जिससे सोमनाथ दीवान, डेनिल दीवान, मन्नू दीवान व मनीष दीवान को गंभीर चोट लगी। इसके बाद मनीष दीवान, सोमनाथ दीवान को पुलिस वाहन के माध्यम से सरकारी अस्पताल बागबहारा ले जाया गया और डेनिल दीवान, मन्नू दीवान को निजी वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये। जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर डेनिल दीवान की मौत हो जाना बताया गया। वहीं घायल सोमनाथ दीवान, मन्नू दीवान व मनीष दीवान का इलाज चल रहा है। मामले की रिपोर्ट पर खल्लारी थाने में आरोपी विष्णु दीवान, अश्वनी साहू, गोकुल साहू, भावेश साहू के विरूद्ध अपराध धारा 109(1), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now