KSBKBT 2: टीवी शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” में कहानी लगातार नए मोड़ ले रही है। हाल ही में मुन्नी और ऋतिक की शादी तो हो गई, लेकिन अब उनके रिश्ते की शुरुआत ही मुश्किलों से घिरती नजर आ रही है।
मुन्नी के मन में उठे सवाल
शादी के बाद मिताली की तरफ से भेजा गया एक गिफ्ट मुन्नी की जिंदगी में तूफान लेकर आता है। इस गिफ्ट में मौजूद पेन ड्राइव में मुन्नी को एक ऐसा वीडियो मिलता है, जिसमें ऋतिक यह कहते नजर आता है कि उसने मुन्नी से शादी केवल टिमसी की देखभाल के लिए की है।
यह सच जानकर मुन्नी पूरी तरह टूट जाती है। हालांकि उसने अभी तक इस बारे में ऋतिक से कोई बात नहीं की है, लेकिन उसके मन में कई सवाल उठने लगे हैं।
दर्द छुपाती मुन्नी
मुन्नी अंदर ही अंदर बेहद परेशान है। वह इस सच्चाई को लेकर रोती नजर आती है। इसी दौरान तुलसी का वीडियो कॉल आता है, लेकिन मुन्नी अपनी भावनाओं को छुपाते हुए झूठ बोल देती है कि खाना बनाते वक्त उसका हाथ जल गया है, इसलिए उसकी आंखों में आंसू हैं।
क्या सफल होगी मिताली की साजिश?
आने वाले एपिसोड्स में मुन्नी का बदला हुआ व्यवहार साफ नजर आएगा। उसकी दूरी और उलझन ऋतिक को भी सोचने पर मजबूर कर देगी। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या मिताली की चाल कामयाब होगी? क्या शादी के तुरंत बाद ही मुन्नी और ऋतिक के रिश्ते में दरार आ जाएगी?
तुलसी की वापसी से बदलेगा माहौल
दूसरी ओर, टीवी शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” में तुलसी की शांतिनिकेतन में वापसी की तैयारी चल रही है। मिहिर उसे मनाने की पूरी कोशिश करता है और उसके लिए फूल भी भिजवाता है। आखिरकार तुलसी अपने बच्चों के लिए वापस आने का फैसला लेती है।
हालांकि वह साफ कर देती है कि वह एक मां के रूप में लौट रही है, न कि पत्नी के रूप में। तुलसी की वापसी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन जाता है, लेकिन क्या यह खुशी ज्यादा दिन टिक पाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।