महासमुंद. ग्राम हरनादादर में एक सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने जेवर और नगद रकम समेत करीब 80 हजार रुपए की चोरी कर ली। मामले की रिपोर्ट पर बागबाहरा थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
21 अक्टूबर को प्रार्थी कार्तिक यादव पिता देवान यादव (30 साल) अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर दुर्गा विसर्जन करने के लिए गया था। दुर्गा विसर्जन कर लगभग 04 बजे घर वापस आने पर देखा तो मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर रखे आलमारी से सोने के लॉकेट 3 नग, चांदी की पायल एक जोड़ी, एक नग चांदी की करधन कीमत 30000 रुपए और नगदी रकम 50000 रुपए की चोरी किसी अज्ञात व्यक्ति ने कर ली।
इसे भी पढ़ें – दुकान से दस हजार रुपए की चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी
मामले की रिपोर्ट पर बागबाहरा थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 305(ए), 331(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है। babapost.in पर विजिट करें।

