लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई

नई दिल्ली. 18वीं लोकसभा के छठे सत्र की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस सत्र के दौरान सदन की कुल उत्पादकता 111 प्रतिशत रही और कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित

Written by: Admin

Published on: December 19, 2025

नई दिल्ली. 18वीं लोकसभा के छठे सत्र की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस सत्र के दौरान सदन की कुल उत्पादकता 111 प्रतिशत रही और कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित किया गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही की शुरुआत में सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सदन अब 18वीं लोकसभा के छठे सत्र की समाप्ति की ओर पहुंच चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि इस सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की गईं और सभी सदस्यों के सहयोग से सदन की कार्यक्षमता उल्लेखनीय रही।

अध्यक्ष ने कहा कि देर रात तक सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सभी सदस्यों ने सहयोग किया, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

बाबा गुरु घासीदास का “मनखे-मनखे एक समान” संदेश आज भी प्रासंगिक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Previous

UP Government Jobs 2026: 1.5 लाख पदों पर भर्ती, पुलिस और शिक्षा विभाग में 50-50 हजार नौकरियां

Next

जिला रोजगार कार्यालय की बड़ी पहल: 374 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला, जानें तारीख, स्थान और योग्यता