Lucky Symbols: किस्मत वालों की हथेली पर होता है ये चिह्न, अचानक मिलता है धन

Lucky Symbols on the Palm: हस्तरेखा विज्ञान (Palmistry) कई रेखाओं, संकेतों, आकृतियों और प्रतीकों पर ध्यान केंद्रित करता है, लेकिन हाथ की चार रेखाओं को महत्वपूर्ण माना जाता है, इसके जरिए आप किसी व्यक्ति के

Written by: Admin

Published on: November 28, 2024

Lucky Symbols on the Palm: हस्तरेखा विज्ञान (Palmistry) कई रेखाओं, संकेतों, आकृतियों और प्रतीकों पर ध्यान केंद्रित करता है, लेकिन हाथ की चार रेखाओं को महत्वपूर्ण माना जाता है, इसके जरिए आप किसी व्यक्ति के जीवन के बारे में जान सकते हैं, यानी कि जीवन में क्या घटित होगा, इसके बारे में जाना सकते हैं। ऐसे में हस्तरेखा विज्ञान में हथेली की 4 रेखाओं से आयु, भाग्य, धन, योग्यता आदि के बारे में जाना जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के द्वारा व्यक्ति की हथेली की रेखाओं और निशानों का अध्ययन करके उसका भविष्य भी जाना जा सकता है। इन रेखाओं और चिन्हों के जरिए आप जान सकते हैं कि अमीर बनने में भाग्य आपका साथ देगा या नहीं।

त्रिकोण का चिह्न (Symbol of Triangle)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार त्रिकोण (Trinangle) को काफी शुभ माना जाता है। हथेली में भाग्य रेखा, स्वास्थ्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से बनने वाला त्रिकोण धन की कोठरी कहलाता है। यह त्रिकोण कहीं से भी खुला नहीं होना चाहिए। यानी सभी ओर से बंद होना शुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर इस प्रकार का त्रिभुज होता है वे खूब धन संपत्ति कमाते हैं। वहीं अगर त्रिकोण के अंदर क्रॉस का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति का धन नष्ट हो जाता है।

कमल का चिह्न (Lotus Symbol)

यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर कमल का निशान होता है तो वह व्यक्ति बेहद भाग्यशाली माना जाता है। कमल को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। हथेली पर बने इस चिन्ह को विष्णु योग कहा जाता है। ऐसे व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा होती है। कमल का चिन्ह होने पर व्यक्ति नेतृत्व एवं वाक पटुता में पारंगत होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन की कमी नहीं होती है।

मछली का चिह्न

यदि के हथेली के ऊपरी भाग में मणिबंध के पास जीवन रेखा (Life Line) पर मछली का निशान बना हो तो यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को एकाएक धन की प्राप्ति होती है। विदेश से भी अच्छा लाभ मिलता है। उनके आस-पास के लोग सम्मान करते हैं। वहीं इन्हें पैतृक संपत्ति भी खूब मिलती है।

यह भी पढ़ें – Venus Transit 2024: शनि के घर में शुक्र का प्रवेश इन 3 राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां

Previous

Venus Transit 2024: शनि के घर में शुक्र का प्रवेश इन 3 राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां

Next

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों का भाग्योदय होगा, शनि कृपा से करियर, नौकरी, बिजनेस में होगी उन्नति