January 2025 की लकी राशियां, करियर, व्यापार, नौकरी में लाभ, कई मौकों पर मिलेगी सफलता

January 2025 की लकी राशियां: कुछ दिनमें साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। यह साल सभी राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। साल के प्रारंभ में ही सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे, सूर्य

Written by: Admin

Published on: December 28, 2024

January 2025 की लकी राशियां: कुछ दिनमें साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। यह साल सभी राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। साल के प्रारंभ में ही सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे, सूर्य के बाद शनि, गुरु, राहु-केतु समेत अन्य ग्रह भी अपने स्थान में बदलाव करेंगे।

ज्योतिष के अनुसार साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2025 को व्याघात योग और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दौरान शिव वास, बालव और कौलव योग निर्मित होंगे। इसके चलते नए साल की शुरुआत सुख-सौभाग्य, समृद्धि और खुशियां भरी होगी। करियर, व्यापार और नौकरी में लाभ के साथ कई मौके पर सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं।

वृषभ राशि  (Taurus)

ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए साल 2025 का पहला महीना काफी शुभ रहेगा। इस माह आपकी सभी मनोकामनाओं पूरी हो सकती हैं। जनवरी 2025 में विदेश से व्यापार करने वाले काफी आमदनी प्राप्त करेंगे। छात्रों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। परीक्षा के परिणाम शानदार रहने के योग है। सेहत में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। इस राशि के लोग समय पर अपेक्षित उपलब्धियां अर्जित करेंगे।  साल की शुरूआत पॉजीटिविटी से भऱपूर रहेगी।

कर्क राशि  (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए साल 2025 का जनवरी माह शानदार रहेगा। कारोबार, करियर को को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। घर परिवार और कार्यस्थल के लोगों का साथ भरपूर बना रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती हैं। साल की शुरूआत में आप जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नए साल में धन से जुड़ी समस्याएं भी समाप्त हो सकती हैं। नौकरी और कारोबार दोनों ही दृष्टि से नया साल शुभ है। नौकरीपेशा केपदोन्नति के अवसर बनेंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

सिंह राशि  (Leo)

साल 2025 में कई ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन जिसके चलते सिंह वालों की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कई मोर्चे पर लाभ मिलेगा। जनवरी माह में सिंह राशि के जातकों को अपने करियर से संतुष्ट हो सकते हैं। घर में नए सदस्य का आगमन होने के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष से भी कोई सुखद समाचार मिलने का योग बन रहा है। साल की शुरूआत में किसी वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। लव लाइफ शुरू हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को साल 2025 की शुरुआत में आनंद की प्राप्ति होगी। व्यवसाय को लेकर आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। जनवरी माह बीच में बड़े लोगों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। अपनी कमजोरियों पर विजय प्राप्त करेंगे। अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उससे राहत मिल सकती है। जमीन लेने की इच्छा पूरी होगी। परिवार में किसी का आगमन होगा। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ पा सकते है। लवर से सामंजस्य बना रहेगा। जोखिम लेने से बचें।

Previous

आज का राशिफल 29 दिसंबर 2024 : रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा लकी, धन संपत्ति में वृद्धि, कारोबार-करियर में आएगी तेजी

Next

Ank Jyotish Today 29 December 2024 : मूलांक 7 और 9 को भाग्य का साथ मिलेगा, पढ़ें अपना आज का अंक राशिफल