महासमुंद : गौधाम संचालन हेतु 30 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद. पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गौधाम संचालन के लिए जिले के स्वयंसेवी संस्था, एन.जी.ओत्र, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी, सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025

Written by: Admin

Published on: September 12, 2025

महासमुंद. पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गौधाम संचालन के लिए जिले के स्वयंसेवी संस्था, एन.जी.ओत्र, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी, सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई है।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि गौधाम में निराश्रित एवं घुमन्तू गौवंशीय पशुओं के साथ-साथ गृह विभाग द्वारा कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 (संशोधित 2011) तथा छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण नियम 2014 के अंतर्गत जप्त पशुओं को ही रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि गौधाम स्थापना हेतु आवश्यक भूमि, उद्देश्य, क्रियान्वयन, नियंत्रण, अनुश्रवण एवं अनुशीलन, पात्र संस्थाओं की पात्रता एवं कार्यकाल, चयनित संस्था की जिम्मेदारियां, मानव संसाधन, वित्त पोषण व्यवस्था एवं दंड संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। आवेदन फार्म कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, कचहरी चौक महासमुंद में कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उपलब्ध रहेगा। साथ ही इसकी जानकारी जनसंपर्क की वेबसाईट www.jansampark.cg.gov.in  एवं जिले के वेबसाइट www.mahasamund.gov.in  पर अवलोकन किया जा सकता है।

Previous

5 चॉइस सेंटर संचालकों के लाइसेंस निरस्त

Next

ऑल-ब्लैक पेंट स्कीम में TVS Jupiter का न्यू स्पेशल एडिशन लॉन्च