महासमुंद. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से क्राइम से जुड़े मामले सामने आए हैं। जिनमें सड़क एक्सीडेंट में एक श्रमिक की मौत हुई है। वहीं बागबाहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर में सवार तीन लोग घायल हो गए। इसके अलावा बाइक सवार अज्ञात लोगों द्वारा एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
एक्सीडेंट में श्रमिक की मौत, पुलिस ने की मामले की जांच
महासमुंद. पावर प्लांट में काम करने वाले एक श्रमिक की कार की टक्कर से हुई मौत के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस ने बताया कि थाना सिटी कोतवाली के मर्ग क्रमांक 180/25 धारा 194 बीएनएसएस मृतक अज्ञात पुरूष की मर्ग डायरी जांच के लिए प्राप्त हुई। जिसकी जांच के दौरान अज्ञात मृतक के परिजन राहुल कुमार से पहचान पंचनामा कराया गया और प्रत्यक्षदर्शी गवाहा लल्लन कुमार, निखिल कुमार एवं बादल कुमार का कथन लिया। पूछताछ में इन्होंने मृतक का नाम पता मनीष पिता स्व. केशव (25 वर्ष) निवासी ग्राम ठेकवारा थाना कोपागंज जिला मऊ उत्तरप्रदेश होना बताया।
पुलिस को गवाह लल्लन कुमार पिता बिरजुराम उम्र वर्ष निवासी ग्राम परदाहा थाना मउ कोतवाली जिला मउ उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह शिवालिक पावर प्लांट में उसके साथ मृतक मनीष तथा बादल काम करते थे। 16 नवंबर को शाम 5 बजे 5.30 बजे के मध्य काम छोड़कर घर जाने के लिए बस बैठने के लिए हम लोगो के साथ मेन रोड नेशनल हाइवे पर गये। वहां पर बस का इंतजार कर रहे थे, उसी समय एक सफेद रंग की कार सीजी 04 क्यूएफ 0714 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर सामने से एक्सीडेंट कर दिया, जिससे मनीष के सिर, चेहरे व हाथ पैर में चोट आई और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। लेकिन उन्होंने पुलिस की कार्रवाई में फंस जाएंगे सोचकर डर गये तथा अपने रूम में आकर सो गये तथा किसी को कुछ नहीं बताया। रात्रि में कुछ लोगो द्वारा मनीष की एक्सीडेंट होने से मौत होना बताया, जिस पर उन्होंने हम लोग अपने साथ काम करने वाले लोगों को घटना की सारी जानकारी दी। उन लोगों के समझाने पर उन तीनों ने अस्पताल व थाना महासमुंद जाकर घटना की विस्तृत जानकारी दी मामले में रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध सिटी कोतवाली में जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर में सवार तीन लोग घायल
महासमुंद. बागबाहरा के राइस मिल के पास एनएच 353 पर एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर में सवार तीन लोग घायल हो गए। मामले की रिपोर्ट बागबाहरा थाने में दर्ज कराई गई है।
पुलिस को प्रार्थी ओमनाथ सिद्ध निवासी बर्जनसर थाना डूंगरगढ जिला बीकानेर राजस्थान ने बताया कि वह विगत 03 वर्ष से ग्राम ओंकारबंद थाना खल्लारी जिला महासमुंद के राजेश अग्रवाल के कृषि फार्म को किराये में लेकर खेती किसानी का काम करता है। 18 नवंबर की सुबह 100 बजे अपने मेसी 1035 डीआई ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 08 पी 4516 तथा ट्राली को लेकर सुखराम सिद्ध पिता भीमनाथ सिद्ध (16 वर्ष), शंकर सिद्ध पिता भेखनाथ सिद्ध ( 24 वर्ष) तथा रामनिवास सिद्ध पिता त्रिलोक नाथ सिद्ध (21 वर्ष) के साथ ग्राम छोटे खेमड़ा बांस लाने गया था। वापस आते समय रात्रि करीबन 09.30 बजे आरएन राइस मिल के सामने एनएच 353 बागबाहरा पहुंचे थे। उसी समय पीछे से आ रहे एक ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमएन 6677 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट में सुखराम सिद्ध को चेहरे में एवं हाथ में, शंकर सिद्ध को कमर में तथा रामनिवास सिद्ध को दाहिना हाथ में चोंटे आयी है। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
मोबाइल छीनने का प्रयास, असफल रहने पर चाकू से हमला
महासमुंद. मोबाइल छीनने में असफल रहने पर दो लोगों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस को प्रार्थी मनोज कुमार डहरिया ने बताया कि वह 19 नवंबर को शाम 6.30 बजे शाम तुमगांव एनएच 53 रोड के शौचालय में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात लोग मोटर साइकिल में आये और उसका मोबाइल छीनने लगे, जिनसे उसने अपना मोबाइल छुडाया, तब उक्त लोगों ने उस पर कई बार चाकू से वार कर दिया। प्रार्थी ने बताया आरोपियों में एक मोटा और एक पतला था। पतले व्यक्ति ने सिर में सफेद गमछा बांधा हुआ था। चाकू से हमला करने के बाद वे लोग पिथौरा की और भाग गये । इसके बाद वह अपने जान बचा कर भागते हुए ढाबा के पास गया, जहां खड़े एक व्यक्ति ने डायल 112 को मोबाइल के माध्यम से बुलाया और मेरे को तुमगांव हास्पिटल में भर्ती कराया गया। मामले में तुमगांव थाने में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 109, 3(5), 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
महुआ शराब जब्त, एक व्यक्ति पर कार्रवाई
महासमुंद. सरायपाली पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से महुआ शराब जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि काशीपाली मोड़ के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा हुआ है। मौके पर पहुंचकर नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम मनोहर उर्फ बैगा निषाद पिता खिद्रो निषाद (60 साल) पोटापारा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से 3 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमत करीबन 600 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
छत्तीसगढ़ ने बनाया स्वास्थ्य इतिहास: रायपुर और बलौदाबाजार IPHL को मिली बड़ी उपलब्धि