धान खरीदी से जुड़े सहकारी समिति के प्रबंधक, विक्रेता और कंप्यूटर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म

महासमुंद। समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों ने किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया है। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ

Written by: Admin

Published on: November 21, 2025

महासमुंद। समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों ने किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया है। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं ऑपरेटर संघ के पदाधिकारियों सहित समिति प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को हड़ताल समाप्ति संबंधी पत्र सौंपा।

संघ ने बताया कि वे शुक्रवार से धान उपार्जन केंद्रों पर पूर्व की तरह अपनी सेवाएं पुनः प्रारंभ करेंगे, जिससे धान खरीदी कार्य में तेजी आएगी और किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आज देर शाम जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर रवि साहू, खाद्य अधिकारी अजय यादव, नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा एवं उप पंजीयक द्वारिका नाथ के समक्ष हड़ताल समाप्ति पत्र सौंपा। प्रशासन ने कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्णय के लिए धन्यवाद दिया और प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने का आग्रह किया।

कर्मचारी संघ ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी और किसानों के हित में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ ने बनाया स्वास्थ्य इतिहास: रायपुर और बलौदाबाजार IPHL को मिली बड़ी उपलब्धि

Previous

दिल्ली-NCR में हवा फिर ‘सुपर टॉक्सिक’: वजीरपुर में AQI 691, आनंद विहार-जहांगीरपुरी में भी हालात गंभीर

Next

RRC NR Apprentice Recruitment 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 4116 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर से करें ऑनलाइन आवेदन