महासमुंद नगर पालिका सीएमओ का तबादला, छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग ने 166 अधिकारियों-कर्मचारियों की ट्रांसफर सूची जारी की

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 166 अधिकारियों और कर्मचारियों की तबादला सूची जारी करते हुए नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं महासमुंद नगर पालिका सीएमओ लवकेश

Written by: Admin

Published on: August 22, 2024

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 166 अधिकारियों और कर्मचारियों की तबादला सूची जारी करते हुए नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं महासमुंद नगर पालिका सीएमओ लवकेश कुमार का ट्रांसफर न.पं. बेरला किया गया है और न.पं. सारागांव के सीएमओ विजय कुमार पाण्डेय का ट्रांसफर महासमुंद किया गया है।

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से तबादले के संबंध में चार अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से लेकर मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, कैशियर, सफाई दरोगा, वाहन चालक, पंप अटेंडेंट और सफाई कामगार शामिल हैं।  

पूरी ट्रांसफर लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें-

  1. नगरीय प्रशासन विभाग में 166 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले- पीडीऍफ़ फाइल
  2. नगरीय प्रशासन विभाग में 166 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले- पीडीऍफ़ फाइल
  3. नगरीय प्रशासन विभाग में 166 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले- पीडीऍफ़ फाइल
  4. नगरीय प्रशासन विभाग में 166 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले- पीडीऍफ़ फाइल

यह भी पढ़ें – आज का राशिफल 23 अगस्त 2024, Aaj Ka Rashifal 23 August 2024

    Previous

    आज का राशिफल 23 अगस्त 2024, Aaj Ka Rashifal 23 August 2024

    Next

    महिला की आलमारी से बार-बार हो रही थी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ पूरा मामला