महासमुंद न्यूज: पुराने झगड़े को लेकर गौशाला के ड्राइवर से मारपीट

महासमुंद (छत्तीसगढ़). पुराने झगड़े को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है। महासमुंद थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रार्थी जितेंद्र यादव पिता जगदीश यादव निवासी वार्ड नं 26

Written by: Admin

Published on: May 17, 2024

महासमुंद (छत्तीसगढ़). पुराने झगड़े को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है। महासमुंद थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

प्रार्थी जितेंद्र यादव पिता जगदीश यादव निवासी वार्ड नं 26 क्लब पारा शिव मंदिर के पीछे महासमुंद ने पुलिस को बताया कि मैं वेद माता गायत्री गौशाला भलेसर में ड्राइवर का काम करता हूं। 16 मई 2024 को मैं अपने दोस्त देवा विश्वकर्मा के घर रात्रि करीब 8.00 बजे उससे मिलने के लिए गया था। वहां उसके घर के बाहर बैठकर देवा विश्वकर्मा से आपसी बात कर रहा था।

प्रार्थी ने बताया कि रात करीब 8.20 बजे देवा विश्वकर्मा का भतीजा डेविड उर्फ ठग्गु मेरे पास आया और पुरानी झगडे की बात को लेकर मेरे से विवाद करने लगा, तब मैं डेविड उर्फ ठग्गु को विवाद करने से मना किया तो उसने गालियां देकर वहां पड़े धारदार वस्तु से मुझे मारने लगा। आरोपी डेविड उर्फ ठग्गु के मारने से मुझे दाहिने हाथ के उंगली में, चेहरे में तथा पीठ में चोटें आई है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें – CG : बच्चे को क्यों मारा, पूछने पर महिला और उसके पति से 3 लोगों ने जमकर मारपीट की

Previous

CG : बच्चे को क्यों मारा, पूछने पर महिला और उसके पति से 3 लोगों ने जमकर मारपीट की

Next

आज का राशिफल 18 मई 2024 : इन 5 राशियों के जीवन में बिखरेंगी खुशियां, जानें अपना भविष्यफल