MAHATRANSCO ने 493 पदों के लिए निकाली वैकेंसी, आवेदन शुरू

MAHATRANSCO Vacancy: महाराष्ट्र राज्य विद्युत प्रसारण कंपनी लिमिटेड  ने विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के लिए जो लोग योग्य हैं उनके लिए यह अच्छा मौका है।इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Written by: Admin

Published on: April 16, 2025

MAHATRANSCO Vacancy: महाराष्ट्र राज्य विद्युत प्रसारण कंपनी लिमिटेड  ने विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के लिए जो लोग योग्य हैं उनके लिए यह अच्छा मौका है।इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मई 2025 तय की गई है। वे उम्मीदवार जो इस भर्ती के तहत अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट mahatransco.in पर जाना होगा। बता दें कि इस वैकेंसी के जरिए कुल 493 पदों पर भर्ती की जाएगी।

क्या है योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 57 साल होनी चाहिए। इस वैकेंसी में अलग-अलग पदों के लिए उसी के अऩुसार योग्यता मांगी गई है। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें। 

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

ये है वैकेंसी डिटेल्स

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- 4 पद
एडिशनल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- 18 पद
डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- 7 पद
मैनेजर- 6 पद
डिप्टी मैनेजर- 25 पद
अपर डिविजन क्लर्क – 37 पद
लोअर डिविजन क्लर्क- 260 पद
असिस्टेंट इंजीनियर- 134 पद
असिस्टेंट जनरल मैनेजर- 1 पद
सीनियर मैनेजर- 1 पद

आवेदन फीस

इस तरत अपर डिविजन क्लर्क और लोअर डिविजन क्लर्क पदों के लिए उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।  एससी उम्मीदवारों को 300 रुपये फीस है। अपर डिविजन क्लर्क और लोअर डिविजन क्लर्क पदों के अलावा सभी पदों के लिए ओपन कैटेगरी उम्मीदवारों को 700 रुपये फीस का भुगतान होगा। वहीं आरक्षित वर्ग, अनाथ, ईडब्ल्यूएस और SEBC उम्मीदवारों को 350 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

MAHATRANSCO Vacancy Notification 

Rajasthan NHM Vacancy 2025: राजस्थान एनएचएम में 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट 01-05-2025

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

Previous

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक 17 अप्रैल को

Next

लव राशिफल 18 अप्रैल 2025: दिल में हो तुम, आंखों में तुम हो, बोलो तुम्हें कैसे चाहें..