Mahindra ने जारी किया BE 6e और XUV 9e का टीजर, 26 नवंबर को होगी लॉन्च

Mahindra की इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e और XEV 9e भारतीय बाजार में 26 नवंबर 2024 को लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने इन दोनों के लॉन्च होने से पहले ही एक टीजर जारी किया

Written by: Admin

Published on: November 16, 2024

Mahindra की इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e और XEV 9e भारतीय बाजार में 26 नवंबर 2024 को लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने इन दोनों के लॉन्च होने से पहले ही एक टीजर जारी किया है। इनके नए टीजर में इन कारों के एक्सटीरियर फीचर्स के बारे में काफी कुछ दिख रहा है।यहां जानते हैं कि Mahindra BE 6e और XUV 9e किन-किन फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकती है।

Mahindra BE 6e के एक्सटीरियर फीचर्स

  • Mahindra BE 6e में शार्प, एंगुलर लाइन्स देखने के लिए मिले हैं। इसके फ्रंट में अलग-अलग वर्टिकल लाइट सिग्नेचर के साथ बोल्ड LED हेडलाइट्स दी गई है।
  • Mahindra BE 6e के ग्रिल एरिया को इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन के अनुरूप ज्यादा सहज और एयरोडायनामिक बनाया गया है। कार में स्टाइलिश एक्सेंट शामिल किए गए हैं, जो हेडलाइट सेटअप शानदार व आकर्षक बनाते हैं।

Mahindra XEV 9e के एक्सटीरियर फीचर्स

Mahindra XEV 9e के टीजर में इसके फ्रंट फेशिया को शानदार लाइटिंग एलिमेंट के साथ दिखाया गया है। साथ ही पॉप-आउट फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं।

दोनों कारों में एडवांस्ड LED लाइट स्ट्रिप्स देखने के लिए मिलती हैइससे पहले आए टीजर में दोनों SUV में डुअल-स्क्रीन सेटअप और एक अनूठा स्प्लिट सेंटर कंसोल दिखाई दिया था। इसके स्टीयरिंग व्हील भी इसे काफी प्रीमियम लगते हैं।

Mahindra BE 6e और XUV 9e के पावरट्रेन

  • Mahindra ने दोनों के पावरट्रेन का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इनमें 60 kWh से 80 kWh के बीच पावरफुल बैटरी पैक मिलने की संभावना है।यह बैटरी पैक 500 KM तक की रेंज दे सकती है। साथ ही फ़ास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
  • Mahindra की BE 6e और XEV 9e कंपनी के EV में कई एडवांस्ड फीचर्स मिल सकते हैं।
  • Mahindra इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने की तैयारी में है इसके चलते इन दोनों इलेक्ट्रिक SUV को लेकर आ रही है। इन दोनों ही कारों को 26 नवंबर 2024 को लॉन्च किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Mahindra पेश करेगी दो नए SUV, सामने आई तारीख

Previous

आज का पंचांग 17 नवंबर 2024, Aaj Ka Panchang 17 November 2024

Next

Rashifal 17 November 2024: मेष वाले अशांत रहेंगे, कर्क, वृश्चिक को होगा लाभ, जानें रविवार का राशिफल