HomeAutoMahindra XUV 3XO: महिंद्रा इस यूनिक कार का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने...

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा इस यूनिक कार का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने की तैयारी में

WhatsApp Group Join Now

Mahindra XUV 3XO:  देश की प्रमुख वाहन निर्मात कंपनियों में एक महिंद्रा ऑटो ने इसी साल अपनी नई एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO) को देश में लॉन्च किया है। इस कार का लुक और फीचर्स काफी यूनिक है। मिल रही जानकारी के अनुसार महिंद्रा जल्द ही अपने इस कार का इलेक्ट्रिक अवतार देश में लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट में बेहतरीन रेंज भी देखने को मिल सकती है।

कब देगी दस्तक?

Mahindra की इलेक्ट्रिक कार एक्सयूवी 400 ने देश में लॉन्च के साथ ही काफी धूम मचाई थी। अब कंपनी ICE इंजन के साथ इस कार को भी इलेक्ट्रिक वेरिएंट में उतारने वाली है जिससे इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी अपना विस्तार कर सके। वहीं माना जा रहा है कि Mahindra की ये इलेक्ट्रिक कार 2025 तक देश में लॉन्च की जा सकती है। फिलहाल Mahindra की ओर से अभी तक कोई आधिकारीक जानकारी साझा नहीं की गई है।

बैटरी

Mahindra की इस नई इलेक्ट्रिक में 34.5 kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। वहीं माना जा रहा है कि ये कार करीब 300 KM तक की रेंज देने में सक्षम होगी। इसके अलावा इस कार में 360 डिग्री कैमरा के साथ कई आधुनिक फीचर्स प्रदान कराए जाएंगे। वहीं ये कार फॉस्ट चार्जिंग से भी लैस होने वाली है।

-

महिंद्रा XUV3XO इसी साल हुई थी लॉन्च

Mahindra ने अप्रैल 2024 में ही अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को देश में उतारा है। इस कार में कंपनी ने 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल के साथ एक 1.2 लीटर TGDI टर्बो पेट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है।

कंपनी के अनुसार यह कार 17 से 21 Kmpl तक का माइलेज प्रदान करती है। इसके अलावा कार में 10.25-इंच डुअल डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज़ कंट्रोल के साथ एक सनरूफ भी मौजूद है। Mahindra के इस कार की एक्स शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये से लेकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें – Mahindra Scorpio N : महिंद्रा ने दिया झटका, कार के दाम बढ़ाए, अब चुकाने होंगे इतने पैसे