मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य

Mahindra XUV 700 नए अवतार में जल्द आएगी, जानें क्या होगा बदलाव

On: August 22, 2025
Follow Us:
Mahindra XUV700
---Advertisement---

महिंद्रा (Mahindra) अपनी SUV XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये मॉडल ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है, अब इसे और भी प्रीमियम बनाने की कोशिश कंपनी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी टेस्टिंग की जा रही है और इसी दौरान इसके इंटीरियर और कुछ नए फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

इंटीरियर कैसा होगा?

फेसलिफ्टेड Mahindra XUV 700 के इंटीरियर में बदलाव देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ट्रिपल स्क्रीन सिस्टम दिया जा सकता है, जैसा कि महिंद्रा (Mahindra) की इलेक्ट्रिक SUV में देखने को मिला था।

वहीं नया स्टीयरिंग व्हील, कंपनी का नया लोगो, और स्टेयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स शामिल होंगे। सुविधा बढ़ाने के लिए ऑटो-डिमिंग IRVM भी जोड़ा जा सकता है। डिजाइन अपडेट्स की बात करें तो SUV में नई LED DRLs, अपडेटेड हेडलाइट्स और नई ग्रिल मिल सकती है। इन बदलावों के बाद यह कार पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लगेगी।

इंजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra XUV 700 फेसलिफ्ट के इंजन विकल्प मौजूदा वर्जन जैसे ही रहने की संभावना है। यानी इसमें पहले की तरह पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प मिलेंगे। बदलाव केवल इसके फीचर्स और डिजाइन में किए जाएंगे, जिससे यह और ज्यादा आकर्षक दिख सके।

कब होगी लॉन्च? जानें कीमत

महिंद्रा (Mahindra) ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अगले कुछ हफ्तों में ही इस फेसलिफ्ट मॉडल को भारत के बाजार में उतार सकती है। वहीं कीमत की बात करें तो मौजूदा वर्जन की तुलना में 30 से 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी संभव है।

किन-किन से होगा मुकाबला?

Mahindra XUV 700 फेसलिफ्ट को मिड-साइज SUV सेगमेंट में पेश किया जाएगा। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला पहले की तरह Tata Safari, MG Hector और Jeep Compass जैसी पॉपुलर SUVs से होगा।

Mahindra Bolero Neo खरीदेंगे तो कितना देना होगा हर महीने EMI? जानें पूरा केल्कुलेशन

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now