महासमुंद. शराब के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मौके से फरार दो आरोपियों को पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि 03/09/2026 को थाना पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम किशनपुर के कंतरा नाला के पास कुछ व्यक्ति आग भट्ठा जलाकर अवैध देशी महुआ शराब का निर्माण कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी की गई, जहां से एक आरोपी सुखराम बरिहा पिता चमरूराम बरिहा 45 साल निवासी कुरकुरी थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार को मौके पर पकड़ा गया, जबकि 03 अन्य आरोपी फरार हो गये थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 05 सफेद प्लास्टिक झिल्ली में कुल 50 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब एवं शराब बनाने के 02 नग जर्मन बर्तन कुल कीमत करीबन 13,000 रुपए का सामान जब्त किया।
इसे भी पढ़ें – शराब के नशे में हैवान बना कलयुगी बेटा: खाना मिलने में हुई देरी, तो लकड़ी से पीट-पीटकर ले ली मां की जान
मामले में पकड़े गए आरोपी के विरूद्ध थाना पिथौरा में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया। वहीं मामले में संलिप्त व प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की लगातार पता-तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 23 नवंबर को फरार आरोपी नारायण राणा उर्फ बाबू पिता दुहनू राणा 22 साल, मिलन बारिक पिता स्व. परसुराम बारिक उम्र 26 साल, दोनों निवासी किशनपुर थाना पिथौरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया है। प्रकरण के एक अन्य फरार आरोपी गोविन्द गोड की की खोजबीन की जा रही है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

