कोयला माफियाओं पर ED का हल्ला-बोल! झारखंड-बंगाल में 40+ ठिकानों पर धड़ाधड़ छापे

नई दिल्ली. झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने शुक्रवार सुबह एक समन्वित अभियान के तहत 40 से अधिक स्थानों

Written by: Admin

Published on: November 21, 2025

नई दिल्ली. झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने शुक्रवार सुबह एक समन्वित अभियान के तहत 40 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है।

सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में 24 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ये जांच अवैध कोयला खनन, अवैध परिवहन और कोयले के अवैध भंडारण से जुड़े मामलों से सम्बंधित है।

झारखंड में 18 जगहों पर दबिश

ईडी अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में 18 स्थानों पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई कोयला चोरी और तस्करी के कई बड़े मामलों से जुड़ी है ।

जांच में सामने आया है कि इन मामलों में कोयले की व्यापक पैमाने पर चोरी और स्मगलिंग की गई, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच के बाद आगे और बड़ी कार्रवाई संभव है। छापेमारी अभी भी जारी है और कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में हवा फिर ‘सुपर टॉक्सिक’: वजीरपुर में AQI 691, आनंद विहार-जहांगीरपुरी में भी हालात गंभीर

Previous

Shukra Gochar 26 November 2025: वृश्चिक में शुक्र का प्रवेश 4 राशियों की किस्मत चमकाएगा, बड़े सौभाग्य के योग

Next

दिल्ली-NCR में हवा फिर ‘सुपर टॉक्सिक’: वजीरपुर में AQI 691, आनंद विहार-जहांगीरपुरी में भी हालात गंभीर