एक ही गांव के महिला-पुरुष गांजा परिवहन करते पकड़े गए, बसना पुलिस की कार्रवाई

महासमुंद. गांजा के अवैध परिवहन के मामले में बसना पुलिस ने ओडिशा के बरगढ़ जिले के एक ही गांव में रहने वाले महिला-पुरूष को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके कब्जे से 8 किलो 100 ग्राम

Written by: Admin

Published on: July 15, 2024

महासमुंद. गांजा के अवैध परिवहन के मामले में बसना पुलिस ने ओडिशा के बरगढ़ जिले के एक ही गांव में रहने वाले महिला-पुरूष को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके कब्जे से 8 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

बसना पुलिस ने बताया कि 14 जुलाई को पदमपुर रोड सिटी ग्राउंड के पास एक महिला व पुरूष को गांजा का अवैध परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भूषण साहू पिता कीर्तिचंद्र साहू  (29 साल) ग्राम जामपाली थाना झारबंद जिला बरगढ़ ओडिशा, जसमीनी साहू पति चंद्र कुमार साहू (29 साल) ग्राम जामपाली थाना झारबंद जिला बरगढ़ ओडिशा बताए।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

पुलिस घटनास्थल पदमपुर रोड सिटी ग्राउंड के पास बसना में पहुंचकर पेट्रोलिंग करते स्टाफ के साथ रूकी हुई थी। इसी दौरान 11.50 बजे ओडिशा पदमपुर की ओर से वाहन मोटर सायकल सुपर स्प्लेंडर क्र0 CG06 GR 7564 में एक व्यक्ति एक महिला को बिठाकर बसना की ओर जा रहा था। महिला एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी रखी हुई थी। मोटर सायकल का चालक पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया और रूक कर गाड़ी को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जिन्हें मौके पर पुलिस स्टाफ द्वारा पकड़ा गया।

इसके बाद मौके पर नारकोटिक एक्ट प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 8 किलो 100 ग्राम गांजा कीमत कीमत 1,60,000 रुपए, परिवहन में प्रयुक्त बाइक सुपर स्प्लेंडर CG06 GR 7564 कीमत 40,000 रुपए, एक नग रेडमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल कीमत 5000 कुल कीमत 2,05,000 रुपये को जब्त किया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें – बड़ी कार्रवाई, ड्रम में मिला 4.50 लाख का गांजा, मध्य प्रदेश का आरोपी गिरफ्तार

Previous

कन्या आवासीय विद्यालय अधीक्षिका निलंबित, कलेक्टर ने की कार्रवाई

Next

Mahindra Thar: नई महिंद्रा आर्मडा का फर्स्ट लुक लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक, जानें कैसा होगा इसका लुक और क्या मिलेंगे फीचर्स?