Mangal Gochar 2025: गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को मंगल का राशि परिवर्तन कर्क राशि में हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क को मंगल देव की नीच राशि माना जाता है, जहां मंगल अच्छे परिणाम नहीं देते हैं और 7 जून 2025 तक इस राशि में रहेंगे। आइए यहां जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए मंगल का ये गोचर कैसा रहने वाला है।
मंगल का कर्क राशि में गोचर एक तरफ परेशानी देगा लेकिन दूसरी ओर से कुछ लाभ भी देने वाले हैं। यहां जानें कि प्रत्येक राशि वालों को किस क्षेत्र में हानि होगी और किस क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है।
मेष राशि वालों के लिए मंगल गोचर- मेष राशि वालों के लिए यह गोचर अधिक शुभ नहीं रहने वाला है। सीने का दर्द परेशान कर सकता है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है तथा भूमि-विवाद भी संभव है। वैवाहिक जीवन में भी कुछ उथल-पुथल की संभावना बनी रहेगी। लेकिन कार्य क्षेत्र में कड़ी मेहनत से कामयाबी प्राप्त करेंगे तथा उन्नति के योग भी बनेंगे। आय के साधन में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल गोचर- वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर भाई-बहन और मित्रों से विवाद की परिस्थितियां उत्पन्न करने वाला है। ज्यादा मेहनत करने पर भी शुभ परिणाम देखने को नहीं मिलेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त के लिए अच्छा समय रहेगा तथा पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा और कार्य क्षेत्र में भी उन्नति होगी।
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर धन हानि वाला रहेगा। आय के साधनों में रुकावटें देखने को मिलेंगे तथा धन संचय करने में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। धन कहीं पर भी निवेश ना करें यह समय धन की बर्बादी कर सकता है। संतान पक्ष की ओर से छोटी-मोटी चिंता हो सकती हैं तथा किस्मत का थोड़ा बहुत साथ मिलता रहेगा।
कर्क राशि वालों के लिए मंगल गोचर- कर्क राशि वालों के लिए करियर में दिक्कत आ सकती है। स्वास्थ्य भी बिगड़ रहेगा तथा संतान पक्ष से भी कोई बड़ी चिंता आ सकती है प्रॉपर्टी संबंधित कोई कार्य कर रहे हैं तो वह खींचतान के साथ पूरा हो सकता है और वैवाहिक जीवन में परिस्थितियों छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव वाली हो सकते हैं। लेकिन प्रयास करने से परिस्थितियां काबू में हो जाएगी।
सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर- सिंह राशि वालों की किस्मत कमजोर रहने वाली है। यात्रा से लाभ नहीं होगा तथा धन बर्बाद हो सकता है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहने की आवश्यकता होगी तथा माता का स्वास्थ्य भी कुछ चिंता वाला रह सकता है। शत्रु पक्ष से विजय मिलने के प्रबल आसार बने रहेंगे।
कन्या राशि वालों के लिए मंगल गोचर- कन्या राशि वालों के लिए सेहत को लेकर समय अच्छा नहीं है तथा कमाई के साधनों में भी रुकावट आने वाली है। यदि कहीं पर धन लगाकर कारोबार बढ़ाने का विचार हो तो संभालने की आवश्यकता रहेगी, समय अनुकूल नहीं कहा जाएगा। पेट संबंधित रोग परेशान करेंगे लेकिन कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे।
तुला राशि वालों के लिए मंगल गोचर- तुला राशि वालों के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने के योग हैं तथा सरकारी मामलों में रुकावटें देखने को मिलेगी धन का आगमन बाधित हो सकता है तथा परिवार में विवाद बढ़ सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बॉस के साथ बहस होने की आशंका बनी रहेगी। जमीन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल गोचर- वृश्चिक राशि वालों के लिए सेहत को लेकर समय कुछ अच्छा नहीं कहा जाएगा तथा पिता से वाद-विवाद होने की संभावनाएं भी बनी रहेगी। किस्मत का नहीं मिलेगा। कार्यों में विघ्न बाधा रहेगी। मित्रों के सहयोग से कार्य बनेंगे तथा भाई-बहन के साथ में व्यवहार अच्छा बना रहेगा।
धनु राशि वालों के लिए मंगल गोचर- धनु राशि वाले संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हत को लेकर दिक्कत हो सकती है। पेट के रोग परेशान करेंगे, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें। मानसिक परेशानियां अधिक रहेंगे तथा कोई गुप्त चिंता परेशान कर सकती है। धन, कारोबार के मामलों के लिए समय मिला-जुला रहेगा।
मकर राशि वालों के लिए मंगल गोचर- मकर राशि वालों के लिए दाम्पत्य जीवन बहुत उथल-पुथल रहेगी। हृदय रोग परेशान करेंगे तथा भूमि विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं। माता संबंधित कोई चिंता परेशानी हो सकती है तथा जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है।
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल गोचर- कुंभ राशि वालों को शत्रु परेशान करेंगे। मेहनत का फल नहीं मिलेगा। मित्र में दूरी बनाएंगे। बड़े स्तर पर कोई मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी विवादों का सामना करना पड़ेगा तथा प्रमोशन आदि में रुकावट देखने को मिल सकती है। विदेश यात्रा की संभावनाएं बन सकती है।
मीन राशि वालों के लिए मंगल गोचर- मीन राशि वालों के लिए धन हानि के योग हैं बच्चों को लेकर चिंता हो सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी रुकावटें देखने को मिलेगी वाणी पर संयम रखें। बेलगाम वाणी झगड़ा उत्पन्न कर सकती है। पारिवारिक क्लेश की संभावनाएं भी बनी रहेगी। आय बढ़ाने के लिए कुछ संघर्ष करना पड़ेगा।
Shani Gochar 2025: तुला राशि के लिए कैसा रहेगा नए साल में शनि गोचर का असर?