जुआ फड़ में आधी रात कार्रवाई, 7 लोगों पर कार्रवाई, 25 हजार रुपए से ज्यादा जब्त

महासमुंद. सिटी कोतवाली पुलिस ने आधी रात खरोरा के तालाब के पास जुआ खेल रहे लोगों पर कार्रवाई की। इस दौरान 7 लोगों से 25 हजार रुपए ज्यादा नगद रकम बरामद किया गया। पुलिस ने

Written by: Admin

Published on: October 18, 2024

महासमुंद. सिटी कोतवाली पुलिस ने आधी रात खरोरा के तालाब के पास जुआ खेल रहे लोगों पर कार्रवाई की। इस दौरान 7 लोगों से 25 हजार रुपए ज्यादा नगद रकम बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरोरा तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे लोगों पर कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम आकाश लहरे, ललित निषाद, विकाश शर्मा,अमन मक्कड़, रितेश बासवाड़, पंकज कुमार साहू,राजेश वर्मा बताया। मामले आरोपियों के कब्जे से नगद 25400 रुपए सहित अन्य सामान जब्त किया।वहीं आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कार्रवाई करते हुए दिनांक 17.10.2024 को रात्रि 3 बजे गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें – आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, एक युवक गिरफ्तार

Previous

डीजल चोरी का गिरोह पकड़ा गया, 10 लाख की गाड़ी में घूम-घूमकर वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

Next

शनि की कृपा से इन राशियों के संकट दूर होंगे, बिजनेस, नौकरी में सफलता, अवसर का उठाएंगे लाभ, Aaj Ka Rashifal 19 October 2024