प्रवासी श्रमिकों के लिए नई योजना, आसान होगा खाना बनाना

Migrant workers LPG cylinder scheme: रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने प्रवासी मजदूरों को राहत देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब पात्र प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो का फ्री ट्रेड एलपीजी (गैस) सिलेंडर

Written by: Admin

Published on: April 9, 2026

Migrant workers LPG cylinder scheme: रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने प्रवासी मजदूरों को राहत देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब पात्र प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो का फ्री ट्रेड एलपीजी (गैस) सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

Migrant workers LPG cylinder scheme
Migrant workers LPG cylinder scheme

Migrant workers LPG cylinder scheme: कैसे मिलेगा सिलेंडर?

जारी निर्देशों के अनुसार, प्रवासी मजदूरों को यह एलपीजी सिलेंडर संबंधित गैस एजेंसियों के वितरण केंद्रों से दिया जाएगा। इसके लिए लाभार्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:

  • आधार कार्ड (सहमति के साथ)
  • श्रम विभाग द्वारा जारी पंजीयन प्रमाण पत्र

दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद हितग्राहियों को नया गैस कनेक्शन और रिफिल सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।

Migrant workers LPG cylinder scheme: पारदर्शिता के लिए सख्त व्यवस्था

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एलपीजी वितरकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे:

  • प्रतिदिन सिलेंडर का स्टॉक रिकॉर्ड रखें
  • बिक्री और उपलब्ध शेष स्टॉक का विवरण संधारित करें

जिला प्रशासन समय-समय पर इन रिकॉर्ड्स की जांच करेगा, जिससे योजना में पारदर्शिता बनी रहे।

Migrant workers LPG cylinder scheme: अनियमितताओं पर होगी कड़ी कार्रवाई

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि योजना के तहत किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी। जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Migrant workers LPG cylinder scheme: अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे जानकारी

राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहारा लिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र प्रवासी मजदूर इस योजना का लाभ उठा सकें।

अपराध पर लगाम: कलेक्टर ने जारी किया जिला बदर आदेश

आरक्षक पर चाकू से हमलाकर भाग निकला वारंटी

CG News : जंगल की जमीन को निजी बताकर बिक्री का मामला. प्रशासन सख्त, सभी गतिविधियां प्रतिबंधित

X(Twitter Link)

Previous

अपराध पर लगाम: कलेक्टर ने जारी किया जिला बदर आदेश

Next

गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 15-15 साल की सश्रम कारावास की सजा