महासमुंद जिले में 4–31 दिसंबर तक श्रमिक योजनाओं के लिए मोबाइल कैंप: यहां देखें अपने विकासखंड की तिथि और स्थान

महासमुंद. जिले में श्रमिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा नए पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने हेतु मोबाइल कैंपों का आयोजन 4 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक किया जा

Written by: Admin

Published on: December 2, 2025

महासमुंद. जिले में श्रमिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा नए पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने हेतु मोबाइल कैंपों का आयोजन 4 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। यह जानकारी श्रम पदाधिकारी द्वारा दी गई।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार इन कैंपों के माध्यम से श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण तथा कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन स्वीकार और निराकरण किए जाएंगे। कैंपों का आयोजन जिले के प्रत्येक विकासखंड में अलग-अलग तिथियों पर ग्राम स्तर पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक लाभान्वित हो सकें।

पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • असंगठित श्रमिक पंजीकरण हेतु आय प्रमाण पत्र

मोबाइल कैंप की विकासखंडवार तिथियां एवं ग्राम

महासमुंद विकासखंड

तिथिस्थान
04 दिसम्बरग्राम केशवा
08 दिसम्बरग्राम अचानकपुर
11 दिसम्बरग्राम भलेसर
16 दिसम्बरग्राम बेमचा
19 दिसम्बरग्राम अछोली
24 दिसम्बरग्राम बरबसपुर
26 दिसम्बरसाराडीह

पिथौरा विकासखंड

तिथिस्थान
05 दिसम्बरग्राम टेका
09 दिसम्बरग्राम सरकडा
12 दिसम्बरग्राम मोहगांव
17 दिसम्बरग्राम डूमरपाली
22 दिसम्बरनयापारा कला
24 दिसम्बरग्राम गिरना
30 दिसम्बरग्राम माहीदरहा

बागबाहरा विकासखंड

तिथिस्थान
05 दिसम्बरग्राम ढोड़
11 दिसम्बरग्राम बोईरगांव
15 दिसम्बरग्राम कोसमर्रा
19 दिसम्बरग्राम करीजिही
23 दिसम्बरसाल्हेभांठा
26 दिसम्बरबीके बाहरा
30 दिसम्बरमाहीदरहा

बसना विकासखंड

तिथिस्थान
05 दिसम्बरपठियापाली
10 दिसम्बरबरोली
15 दिसम्बरकुरचुंडी
17 दिसम्बरभंवरपुर
23 दिसम्बरठाकुरपाली
26 दिसम्बरछुईपाली
29 दिसम्बरभैंसाबुरी
31 दिसम्बरदुर्गापाली

सरायपाली विकासखंड

तिथिस्थान
08 दिसम्बरकुटेला
10 दिसम्बरतोरेसिंहा
12 दिसम्बरसलडीह
16 दिसम्बरबोईरमाल
22 दिसम्बरखैरझिटकी
24 दिसम्बरबेलमुंडी
29 दिसम्बरगिरसा

मोबाइल कैंपों के माध्यम से श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं से संबंधित कार्य आसान होंगे, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले श्रमिकों को घर-के-पास ही सुविधा उपलब्ध होगी। श्रम विभाग ने सभी पात्र श्रमिकों से निर्धारित तिथियों में आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने की अपील की है।

महासमुंद में अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 102 मामलों में 9,369 क्विंटल धान जब्त

Previous

SSC GD Constable 2026: 25,487 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास करें आवेदन, CISF में सबसे ज्यादा रिक्तियां | Apply Before 31 December

Next

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण: मंत्री दयालदास बघेल ने किसानों से की सीधी बातचीत, कहा बढ़ाई जाएगी टोकन लिमिट