महासमुंद. पिछले दिनों बेमचा के नहर में तैरती मिली युवक की लाश के मामले का खुलासा जिले की पुलिस ने किया है। युवक के मर्डर के आरोप में पुलिस एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि बेमचा नहर में तक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 30-35 वर्ष की लाश तैरती हुई पाई गई थी। जब शव का मुआयना किया गया तब मृतक के मुंह में कपड़े ठूंसने तथा मृतक के चेहरे, गला व गुप्तांग में चोट पहुंचाने एवं साक्ष्य नष्ट करने मृतक के शव को पानी में फेंकना पाया गया। साथ ही शार्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने हत्या करना लेख किया था। इस आधार पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. का मामला सिटी कोतवाली महासमुंद में कायम कर विवेचना शुरू की गई थी।
इस मामले की जांच के लिए सायबर सेल की टीम एवं थाना महासमुंद पुलिस टीम ने घटना स्थल पहुंच कर जांच शुरू की गई। साथ ही अज्ञात शव एवं अज्ञात आरोपी के बारे में अलग-अलग 03 टीम गठित कर जानकारी एकत्र करना शुरू किया गया।
विवेचना के दौरान पता चला कि घटनास्थल के पास रहने वाली महिला देवकी बघेल पूर्व में हत्या के मामले में जेल से रिहा हुई है। उक्त महिला के घर में पचेड़ा निवासी पिलेश्वर साहू पिता गजानंद साहू (35 वर्ष) निवासी पचेडा थाना खल्लारी, महासमुंद आना जाना करता था। पिलेश्वर साहू के संबंध में जानकारी हासिल पर पता चला कि वह रायपुर में प्राईवेट सुरक्षा गार्ड का काम करता है। जो कि 08.09.2025 से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था।
उक्त जानकारी के आधार पर बरामद अज्ञात शव की पहचान मृतक के परिजनों से कराई गई, जिन्होंने मृतक की पिलेश्वर साहू के रूप में पहचान की। मृतक की पहचान सुनिश्चित होने पर उसके परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक देवकी बघेल के साथ विगत 05 वर्ष से रहता था और वह अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ा दिया था। इसके बाद संदेही देवकी बघेल से पूछताछ की गई, जिस पर महिला ने अपने पुत्र सुरेश बघेल के साथ मिलकर मृतक पिलेश्वर साहू की हत्या 09.09.2025 की रात्रि में करना स्वीकार किया।
आरोपी देवकी बघेल ने पूछताछ में बताया कि मृतक पिलेश्वर साहू आये दिन उसके घर आकर शराब पीकर वाद विवाद करता था एवं परिवारिक मामले में हस्तक्षेप करने लगा था। पिलेश्वर के आचरण के कारण देवकी बघेल एवं उसका बेटा सुरेश बघेल बेहद परेशान हो गये थे। 09.09.2025 को रात्रि पिलेश्वर साहू आरोपियों के घर में आकर वाद विवाद कर रहा था, तभी आरोपी देवकी एवं सुरेश ने मृतक को रस्सी से खाट में बांध दिया और घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से पिलेश्वर साहू का गला रेत दिया और आवाज न करे, इसलिए मुंह में कपड़ा डाल दिया एवं देवकी ने घर में रखे पेचकस से आंख में वार किया और सुरेश ने मृतक के गुप्तांग को काट दिया तथा मृतक की पहचान छुपाने के लिए मृतक के चेहरे में मुरूम का ढेला पटक कर चेहरा को विकृत कर दिया एवं थोड़ी देर बाद पिलेश्वर साहू की मौत हो गई। इसके बाद मृतक के शव को घसीटते ले जाकर घर के पास नहर में फेंक दिया। साथ ही उसके कपड़े एवं मोबाईल को भी नहर में फेंकना स्वीकार किया
पुलिस की टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से मृतक की हत्या में प्रयुक्त 1 नग चाकू, रस्सी, पेचकस एवं आरोपियों के द्वारा घटना के दौरान पहना हुआ कपड़ा जब्त किया गया। इस मामले में आरोपीगण के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।








