Moto Book 60 Pro: भारत में मोटो बुक 60 प्रो एआई पावर्ड लैपटॉप लॉन्च हो चुका है। Motorola का यह लैपटॉप Intel Core Ultra 7 और Core Ultra 5 H-सीरीज प्रोसेसर और बिल्ट-इन एआई फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।
इस लैपटॉप की ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो यह MIL-STD-810H स्टेंडर्ड के साथ आते हैं। इन लैपटॉप को 14-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर के साथ लॉन्च किया गया है। आइए यहां Moto Book 60 Pro की डिटेल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Moto Book 60 Pro Rate
Moto Book 60 Pro को देश में Intel Core Ultra 5 और 16GB RAM के साथ 64,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।
जिसके Intel Core Ultra 7 और 32GB RAM वेरिएंट को 80,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही Motorola ने इनका 1टीबी एसएसडी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी लॉन्च किया है।

इस लैपटॉप कोलेकर बैंक ऑफर्स की बात करें तो Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 वाले वेरिएंट को ऑफर के साथ क्रमश: 59,990 रुपये और 75,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इस लैपटॉप को Bronze Green और Wedgewood कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। लैपटॉप को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट और Motorola इंडिया की वेबसाइट में खरीदा जा सकता है।
Moto Book 60 Pro Specification and Features
Moto Book 60 Pro लैपटॉप में 14-इंच का 2.8K (2,880×1,800) OLED स्क्रीन मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 500nits है। इस लैपटॉप की डिस्प्ले TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफाइड है।
Moto Book 60 Pro लैपटॉप Intel Core Ultra 5 225H और Intel Core Ultra 7 225H CPU के साथ पेश किया गया है।
ये वेरिएंट्स 16GB की DDR5 RAM और 32GB की DDR5 RAM के साथ लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही लैपटॉप Windows 11 Home पर रन करते हैं।
Motorola के Book 60 Pro Smart Connect सपोर्ट के साथ आते हैं। ड्यूरेबिलिटी के लिए लैपटॉप MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड स्टेंडर्ड के साथ आते हैं।
इस लैपटॉप में 2W Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर का सेट मिलता है। इसके साथ ही फेशियल रिकॉग्नाइजेशन के लिए इसमें IR कैमरा दिया गया है।
Moto Book 60 Pro में 60Wh बैटरी का सपोर्ट है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, दो USB 3.2 Gen 1, दो USB-C 3.2 Gen 1 के साथ Power Delivery 3.0 और DisplayPort 1.4, HDMI 2.1 TMDS, 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।