कार की टक्कर से सड़क क्रॉस कर रहे बाइक चालक की मौत

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम नवरंगपुर के फ्यूल पंप से पेट्रोल भरा कर सड़क क्रॉस कर रहे एक बाइक चालक की कार की टक्कर से मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध सरायपाली थाने में जुर्म दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कैलाश साहू पिता मथुरा साहू 45 साल केंवटापाली थाना बसना 18 नवंबरको ग्राम अचाकनपाली स्कूल से अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 सीएफ 0292 से घर वापस आ रहा था। शाम लगभग 4:15 बजे ग्राम नवरंगपुर के सिंघल फ्यूल्स से अपने मोटर सायकल में पेट्रोल भराकर रोड क्रास कर रहा था, इसी दौरान सारंगढ़ की ओर से आ रहे कार क्रमांक सीजी 04 क्यूपी 1854 के चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया, जिसे इलाज हेतु सीएचसी सरायपाली लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर कैलाश साहू को मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp Group

मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now