Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 22 सितंबर 2025, सोमवार से शुरू हो रहा है और इसका समापन 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को विजया दशमी के दिन होगा।
इस साल नवरात्रि की नवमी 1 अक्टूबर को होगी, वहीं अष्टमी 30 सितंबर को मनाई जाएगी। नवरात्रि के प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक अलग स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा हर दिन का कोई न कोई विशेष रंग भी होता है। कुछ श्रद्धालु नवरात्रि में दिन के अनुसार अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनते हैं। आइए यहां जानते हैं इस साल नवरात्रि कितने दिनों की है, और किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
नवरात्रि के डेट के साथ जानें रंगों की सूची 2025 (September Navratri 2025)
| दिन | नवरात्रि डेट | नवरात्रि तिथि | नौ दिन के अलग-अलग रंग | माताओं का नाम |
| 1 | 22 सितंबर 2025, सोमवार | प्रतिपदा | नारंगी, लाल, पीला | मां शैलपुत्री |
| 2 | 23 सितंबर 2025, मंगलवार | द्वितीया | नीला, हरा, सफेद | मां ब्रह्मचारिणी |
| 3 | 24 सितंबर 2025, बुधवार | तृतीया | हरा, आसमानी, नारंगी | मां चंद्रघंटा |
| 4 | 25 सितंबर 2025, गुरुवार | चतुर्थी | सफेद, लाल | मां कुष्मांडा |
| 5 | 26 सितंबर 2025, शुक्रवार | चतुर्थी | सफेद, लाल | मां कुष्मांडा |
| 6 | 27 सितंबर 2025, शनिवार | पंचमी | उदित सूर्य का रंग, लाल | मां स्कंदमाता |
| 7 | 28 सितंबर 2025, रविवार | षष्ठी | हरा, आसमानी, नारंगी | मां कात्यायनी |
| 8 | 29 सितंबर 2025, सोमवार | सप्तमी | नीला, काला और ग्रे | मां कालरात्रि |
| 9 | 30 सितंबर 2025, मंगलवार | अष्टमी | सफेद, लाल | मां महागौरी |
| 10 | 1 अक्टूबर 2025, बुधवार | नवमी | लाल, नारंगी | मां सिद्धिदात्री |