नई MG Hector 2025 का नया टीज़र जारी: दिखा जबरदस्त Celadon Blue कलर और दमदार फीचर्स, लॉन्च 15 दिसंबर को
नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया जल्द ही अपनी पॉपुलर मिड-साइज़ एसयूवी नई MG Hector को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले कंपनी लगातार नए टीज़र जारी कर रही है, जिनमें एसयूवी के डिजाइन और फीचर्स की झलक देखने को मिल रही है। ताज़ा टीज़र में इस एसयूवी के नए कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है।
नए टीज़र में दिखा नया कलर ऑप्शन
सोशल मीडिया पर जारी किए गए नए टीज़र में बताया गया है कि नई MG Hector को एक नए Celadon Blue कलर में पेश किया जा सकता है। यह कलर एसयूवी को ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम अपील देता है। इसके अलावा, मॉडल में कुछ और कॉस्मेटिक अपडेट भी शामिल किए जा सकते हैं।
पहले टीज़र में दिखा फ्रंट डिजाइन
कंपनी इससे पहले भी एक टीज़र जारी कर चुकी है, जिसमें एसयूवी के फ्रंट लुक की झलक देखने को मिली थी। नए वर्ज़न में फ्रंट ग्रिल को अपडेट किया गया है और पिछले टीज़र में टेललाइट डिज़ाइन की भी कुछ झलक दिखी थी। उम्मीद है कि पर्वियस मॉडल्स की तुलना में इसमें कई नए टेक फीचर भी शामिल किए जाएंगे, जिनमें एक बेहतर और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम भी हो सकता है।
टेस्टिंग के दौरान दिखे थे नए फीचर
कुछ समय पहले इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Hector में एक बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है, जिसे लगभग 10GB RAM के साथ पेश किए जाने की संभावना है। ज्यादा RAM से स्क्रीन रेस्पॉन्स और ओवरऑल ऑपरेशन पहले से अधिक तेज और स्मूद हो जाएंगे।
मल्टी-टच जेस्चर कंट्रोल्स का सपोर्ट
नई MG Hector के इंफोटेनमेंट सिस्टम में मल्टी-टच जेस्चर कंट्रोल्स का सपोर्ट भी मिल सकता है। इस फीचर से ड्राइवर फैन स्पीड, म्यूजिक प्लेबैक जैसी सुविधाओं को केवल जेस्चर के जरिए कंट्रोल कर पाएगा। यह फीचर ड्राइविंग के दौरान उपयोग को और भी सरल व सुरक्षित बनाता है।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक नई MG Hector को भारत में 15 दिसंबर को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।
किन एसयूवी से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में MG Hector का मुकाबला मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट की अन्य पॉपुलर गाड़ियों से होता है, जिनमें
Hyundai Creta, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Mahindra Scorpio, Mahindra XUV700 और Kia Seltos शामिल हैं।
Tata Punch Base Variant: ₹1 लाख की डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी EMI? जानें पूरी ऑन-रोड कीमत