ऑटो न्यूज: वाहन कंपनी टीवीएस ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर TVS Jupiter 110 का न्यू स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इस स्कूटर में पिछले डिस्क SXC वेरिएंट की तुलना में केवल कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।
यहां जानते हैं TVS Jupiter का स्टारडस्ट ब्लैक स्पेशल एडिशन को किन-किन खास फीचर्स के साथ लाया गया है?
TVS Jupiter स्पेशल एडिशन में क्या है खास?
आपको बता दें कि TVS Jupiter Special Edition को ऑल-ब्लैक पेंट स्कीम में लाया गया है। इसमें केवल एग्जॉस्ट हीट शील्ड पर क्रोम फिनिश दी गई है। स्कूटर की बॉडी पर कंपनी के लोगो से लेकर मॉडल के नाम तक की सभी बैजिंग अब ब्रॉन्ज (bronze) कलर में की गई है, वहीं वेरिएंट में ये क्रोम कलर में की गई है।
TVS Jupiter स्पेशल एडिशन के खास फीचर्स
TVS Jupiter Special Edition में मैकेनिकल रूप से जुपिटर 110 डिस्क SXC वेरिएंट के समान ही है। इस स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। इसमें स्टैंडर्ड के तौर पर किकस्टार्टर नहीं मिलता है, हालांकि इसे एक एक्सेसरी के रूप में जोड़ा जा सकता है।
TVS Jupiter Special Edition रेट
मॉडल | एक्स-शोरूम कीमत |
DRUM | ₹ 79,581 |
DRUM ALLOY | ₹ 85,231 |
DRUM SXC | ₹ 89,381 |
DISC SXC | ₹ 93,181 |
Special Edition | ₹ 94,381 |
टीवीएस Jupiter के इस स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 93,031 रुपये है और यह लाइन-अप का सबसे महंगा स्कूटर है। TVS जुपिटर 110 का यह वेरिएंट भारत में बिकने वाला दूसरा सबसे महंगा 110cc स्कूटर बन गया है