HomeAstrologyअंक ज्योतिष : मूलांक के आधार पर जानें साल के अंतिम दिन...

अंक ज्योतिष : मूलांक के आधार पर जानें साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर का भविष्यफल

WhatsApp Group Join Now

अंक ज्योतिष 31 दिसंबर 2024 : मूलांक के आधार पर साल के अंतिम दिन भविष्यफल आपके लिए कैसा रहेगा, किन जातकों को खुशी मिलेगी। किनके काम बनेंगे।

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। हालांकि वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मूलांक 2

मूलांक 2 वालों के मन में उतार-चढ़ाव की स्थित रहेगी।। मानसिक शांति बनाए रखने लिए ध्यान का प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

-

मूलांक 3

मूलांक 3 वालों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, आत्मनियंत्रित रहना होगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संतुलन रखें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें।

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों को मानसिक तनाव हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। व्यस्तता अधिक रहेगी।

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। युवा शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों को किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। आत्म नियंत्रित रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिजनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी।

मूलांक 7

मूलांक 7 वालों के आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। विचारों का आदान प्रदान होगा। अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। बातचीत में संयत रहें। माता की सेहत का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी।

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले आज उत्साहित रहेंगे। क्रोध से बचें। सेहत का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी।

मूलांक 9

मूलांक 9 वाले आज घूमने जा सकते हैं। विरोधियों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। किसी करीबी से भेंट हो सकती है। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि होगी।