Numerology Today: 13 दिसंबर का अंक राशिफल, इन मूलांक वालों के लिए आज का दिन लकी

आज का अंक राशिफल 13 दिसंबर 2024: जैसे हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) से भी जातक के

Written by: Admin

Published on: December 13, 2024

आज का अंक राशिफल 13 दिसंबर 2024: जैसे हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) से भी जातक के भविष्य, स्वभाव, करियर और व्यक्तित्व आदि का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपना नंबर निकालने के लिए जातक अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और अंत में जो संख्या आएगी,वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होगा। आइए यहां जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए 13 दिसंबर 2024 का दिन कैसा रहेगा। पढ़ें अपना अंक राशिफल (Numerology Today 13 December 2024)

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी-कारोबार में सहयोग मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। कारोबार में विस्तार होगा। धैर्य बनाए रखें और सोच-समझकर फैसले लें। साथी का ख्याल रखें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

मूलांक 2

मूलांक 2 वालों की आय में कमी और खर्च की अधिकता रहेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

मूलांक 3

मूलांक 3 वालों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय के अतिरिक्त साधन बन सकते हैं। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों का मन शांत रहेगा। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के मौके मिल सकते हैं, किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना है। आपकी आय में वृद्धि होगी।

मूलांक 5

मूलांक 5 वालों को पूर्व में किए गए निवेश व कार्यों के सुखद नतीजे मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। यात्रा कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। वाहन सुख के योग बन रहे हैं।

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों को कारोबार के विस्तार में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको आज लाभ के मौके मिलेंगे। भवन सुख में वृद्धि संभव है। संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर सचेत रहें।

मूलांक 7

मूलांक 7 वाले परिवार संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि।

मूलांक 8

मूलांक 8 वालों की धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक, मांगलिक कार्य हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई कारोबार शुरू हो सकता है।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों को नौकरी सहकर्मियों का साथ मिलेगा। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। परिवार से अलग रहना पड़ सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

यह भी पढ़ें – Saptahik Rashifal: इस सप्ताह किन राशियों की किस्मत खुलेगी? पढ़ें 9 दिसंबर से 15 दिसंबर 2024 का साप्ताहिक राशिफल

Previous

आज का पंचांग 14 दिसंबर 2024, Aaj Ka Panchang 14 December 2024

Next

Vivah Muhurat 2025: नए साल में विवाह के 70 से ज्यादा मुहूर्त, जानें किन-किन महीनों में होंगी शादियां