अंक ज्योतिष 18 दिसंबर 2024: ये मूलांक आज किसी को उधार न दें, लेनदेन में सावधानी रखें

आज का अंक ज्योतिष 18 दिसंबर 2024: जैसा कि सभी जानते हैं हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष (Ank Jyotish)

Written by: Admin

Published on: December 18, 2024

आज का अंक ज्योतिष 18 दिसंबर 2024: जैसा कि सभी जानते हैं हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) से भी जातक के भविष्य, स्वभाव, करियर और व्यक्तित्व आदि का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपना नंबर निकालने के लिए जातक अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और अंत में जो संख्या आएगी,वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। आइए यहां जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए 18 दिसंबर 2024 का दिन कैसा रहेगा। पढ़ें अपना अंक राशिफल (Numerology Today 18 December 2024)

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले आज किसी को उधार न दें। पारिवारिक समस्या खड़ी हो सकती है। समय पर अपने कार्य पूरे कर पाएंगे।कारोबार में लाभ होने की संभावना है।

मूलांक 2

मूलांक 2 वालों को किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सार्वजनिक स्थल पर विवाद होने की संभावना है। एकांत में रहना चाहेंगे। विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिलेगी।

मूलांक 3

मूलांक 3 का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। अनजान रास्तों से न गुजरें, भटक सकते हैं। धन को लेकर चिंता कम होगी। युवाओं को इंटरव्यू के लिए बुलावा मिल सकता है।

मूलांक 4

मूलांक 4 का दिन मिला जुला रहेगा। किसी रिश्तेदार के साथ बहस हो सकती है। अपने कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा कर सकते हैं।

मूलांक 5

मूलांक 5 वालों को धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आज काफी खुश रहेंगे। मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले जातक किसी को सलाह न दें, विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ गलती कर सकते हैं। नौकरी को लेकर चल रही समस्या दूर होने की संभावना है।

मूलांक 7

मूलांक 7 के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। मौजमस्ती में दिन गुजरेगा। यात्रा कर सकते हैं। कारोबारियों को लेनदेन में सावधानी रखनी होगी।

मूलांक 8

मूलांक 8 के युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक कार्य को लेकर यात्रा कर सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी। अनावश्यक खर्च न करें।

मूलांक 9

मूलांक 9 का दिन सामान्य रहने वाला है। महिला वर्ग को लाभ होने की संभावना है। नए काम शुरू कर सकते हैं। अजनबियों से दूर रहें।

यह भी पढ़ें – Saptahik Rashifal: ये हैं इस सप्ताह की लकी राशियां, पढ़ें 16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2024 का साप्ताहिक राशिफल

Previous

Kharmas 2024: खरमास में शुक्र और बुध की चाल बदलेगी, इन राशियों को होगा लाभ

Next

आज का पंचांग 19 दिसंबर 2024, Aaj Ka Panchang 19 December 2024