अंक ज्योतिष: मूलांक 3 और 7 रहें सावधान, जानें आज 19 दिसंबर को क्या है खास

आज का अंक ज्योतिष 19 दिसंबर 2024: जैसा कि सभी जानते हैं हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष (Ank Jyotish)

Written by: Admin

Published on: December 18, 2024

आज का अंक ज्योतिष 19 दिसंबर 2024: जैसा कि सभी जानते हैं हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) से भी जातक के भविष्य, स्वभाव, करियर और व्यक्तित्व आदि का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपना नंबर निकालने के लिए जातक अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और अंत में जो संख्या आएगी,वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होगा। आइए यहां जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए 19 दिसंबर 2024 का दिन कैसा रहेगा। पढ़ें अपना अंक राशिफल (Numerology Today 19 December 2024)

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। अपने रूके हुए कामों को पूरा कर पाएंगे। सामाजिक संगठन के कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। कारोबारियों को लाभ हो सकता है।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले अपनी सहजता से कई लोगों को प्रभावित करेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। संतान के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। किसी कष्ट से मुक्ति मिल सकती है।

मूलांक 3

मूलांक 3 यात्रा के दौरान सावधान रहें। किसी से विवाद हो सकता है। आज किसी काम में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों को लाभ होगा।

मूलांक 4

मूलांक 4 के जातक अपनी सूझबूझ से मुश्किल कार्यों को पूरा कर लेंगे। महिला वर्ग को लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। आज खर्च ज्यादा होगा।

मूलांक 5

मूलांक 5 क दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय की स्थिति सुचारू रहेगी। सेहत को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे।

मूलांक 6

मूलांक 6 आज अपने कार्यों को अलग तरीके से करेंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। किसी नए स्रोत से आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्या को दूर कर पाएंगे।

मूलांक 7

मूलांक 7 का दिन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोटग्रस्त हो सकते हैं। भाई-बंधुओं की मदद करेंगे।

मूलांक 8

मूलांक 8 के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेमियों को प्रपोज करने में सफलता मिलेगी। कोई मित्र आपको अच्छी खबर देगा। तनावमुक्त महसूस करेंगे।

मूलांक 9

मूलांक 9 आज कारोबार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। आज का दिन मिला जुला रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें – Saptahik Rashifal: ये हैं इस सप्ताह की लकी राशियां, पढ़ें 16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2024 का साप्ताहिक राशिफल

Previous

Love Horoscope Today: 19 दिसंबर को इन लवर्स की खुशियां दोगुनी होगी, लवमेट रहेंगे रोमांटिक

Next

Budh Nakshatra Gochar 2024: बुध का नक्षत्र परिवर्तन इन 3 राशियों के लिए लकी, करियर, मार्केटिंग में मिलेगी कामयाबी